spot_img

दरभंगा स्वीट होम के सामने अभिनंदन मार्केट में दो दुकान लेकर किराए पर चला रहे व्यवसायी की FIR तक दर्ज नहीं कर रहा लहेरियासराय थाना

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। किसी थानेदार की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं करना खुद में अपराध है। सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि कोई भी पीड़ित अगर थाना में आवेदन देता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें।

- Advertisement -

दरभंगा जिला में ऐसा होता नहीं है। हर दिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जाती है। दस लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगे जाने के बावजूद बेता ओपी के शाहगंज निवासी स्व. शिव कांत झा के पुत्र मनोज भास्कर की ओर से दिये गये लिखित आवेदन पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

- Advertisement -

पीड़ित श्री भास्कर इस मामले को लेकर एसएसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। इन्होंने आवेदन में कहा है कि स्वीट होम के सामने अभिनंदन मार्केट में दो दुकान वर्षों से किराया पर लेकर अंजली इंटरप्राइजेज़ के नाम से दुकान चला रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education Review: DM ने दिए शिक्षा में सुधार के कड़े निर्देश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा है कि 22 अगस्त को नव टोलिया मुहल्ला के विद्यानंद साह और विकास कुमार साह उनके दुकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये का क्षति पहुंचा दिया है। साथ ही लेप टॉप कम्पूटर आदि कई सामानों को चुरा लिया है। उन्होंने कहा है कि दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने के कारण यह गुंडागर्दी उन लोंगों द्वारा कर दी गई है।

मनोज ने जब यह शिकायत लहेरियासराय थानाध्यक्ष से की तो उन्होंने कहा कि यह दीवानी मामला है। आप सीओ से शिकायत कीजिये। मनोज से इस बाबत पूछा तो कहा कि यह दीवानी मामला कैसे हो सकता है। ना जमीन उसकी है ना दुकान उसकी है।

मनोज ने कहा कि यह दुकान वह किराए पर लेकर चला रहे हैं। फिर सीओ से हम शिकायत क्यों करें। आसपास के दुकानदारों से इस बाबत पूछताछ की तो सभी ने कहा कि कई वर्षों से अंजली इंटरप्राइजेज़ के नाम पर मनोज भास्कर किराए पर दुकान रखें हुये है और दुकान चला भी रहा है।

दुकानदारों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर कहा कि कही मकान मालिक की कोई साजिश तो नहीं है। दुकानदारों ने शंका जाहिर की कि ऐसा भी हो सकता है कि मकान मालिक दोनों दुकान को मनोज से बिना पूछे ज्यादा किराए पर दे दिया हो?

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जल संकट और सरकारी निष्क्रियता पर Benipur Protest, नागरिकों का शंखनाद...सत्याग्रह शुरू

इन लोगों ने यह भी बताया कि दुकान का ताला तोड़कर गुंडा प्रवृति के लोग समान चुराकर ले गये हैंद्ध और सामान को क्षति भी पहुंचाया है। सबने एक स्वर में कहा कि अगर मकान मालिक ऐसा किए होंगे तो उनके साथ साथ दोनों लोग गुनाहगार हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...

Darbhanga Railway News: गर्मियों में यात्रियों को सौगात: गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें रूट और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं या...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘Land Grabbing Gang’ का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है ‘Land Grabbing Gang’ का मॉड्यूल?

Land Grabbing Gang: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने...