spot_img

दरभंगा के बिरौल में मंत्री संजय झा ने कहा, कुशेश्वरस्थान की तरह गौड़ाबौराम, किरतपुर में भी करेंगे बाढ़ की समस्या का निदान, पूर्णिया को लेकर बोला हमला

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बाढ़ से निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से कुशेश्वरस्थान में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत कार्य जल्द पूरा होने वाला है। कुशेश्वरस्थान की तरह गौड़ाबौराम और किरतपुर में भी बाढ़ से बचाव के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए छठ पर्व के बाद बैठकर कार्य योजना तैयार किया जाएगा। उक्त बातें जल संसाधन व सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने कही।

बिरौल के प्रसाद चित्रालय विवाह भवन मे शनिवार को आयोजित जन संवाद सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम मे जदयू के वरिष्ठ नेता जल संसाधन व सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के नाम पर किसी तरह का राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा से बिहार के विकास के प्रति संवेदनशील रहे हैं।दरभंगा के बिरौल में मंत्री संजय झा ने कहा, कुशेश्वरस्थान की तरह गौड़ाबौराम, किरतपुर में भी करेंगे बाढ़ की समस्या का निदान, पूर्णिया को लेकर बोला हमला
मंत्री संजय कुमार झा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि पूर्णिया क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हमारे मुख्यमंत्री जी अकेले ही काफी हैं। उसके लिए किसी को फिक्र करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने बिरौल-सहरसा सड़क से लेकर रसियारी पुल का निर्माण को ताजा करते हुए कहा कि बिहार में जब एम्स निर्माण की बात आई तो मुख्यमंत्री ने सबसे पुराने मेडिकल हॉस्पिटल दरभंगा को प्रथम प्राथमिकता दिये।
इसी तरह दरभंगा हवाई अड्डा निर्माण से लेकर मधुबनी मे पश्चिमी कोसी नहर पर होने वाले कार्य और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने महागठबंधन मे आने से पहले मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि 2025 तक बिहार में महागठबंधन की सरकार रहेगी,सोशल मीडिया पर आये खबरों को अनदेखी करने का सुझाव उन्होंने लोगों को दिया।
इससे पूर्व बिरौल के वरिष्ठ नागरिक राजकुमार सिंह ने वर्षों से जलाशय बना बिरौल और गौड़ाबौराम प्रखंड के पांच पंचायतों मे हजारों एकड़ भूमि जो खेती बाड़ी से प्रभावित हो गया है, उसके निदान की मांग मंत्री श्री झा से किया।दरभंगा के बिरौल में मंत्री संजय झा ने कहा, कुशेश्वरस्थान की तरह गौड़ाबौराम, किरतपुर में भी करेंगे बाढ़ की समस्या का निदान, पूर्णिया को लेकर बोला हमला

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल...Nitish राज्यसभा MP... PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत
डॉ.नागेश्वर पंजियार ने बिरौल को नगर परिषद का दर्जा दिलाने की मांग रखा,जबकि बिरौल विकास यूवा मोर्चा के सदस्यों ने बिरौल को नगर परिषद, खोड़ागाछी स्थित खेल मैदान को स्टेडियम बनाने और प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय को मॉडल विद्यालय का दर्जा हासिल कराने से संबंधित मांग पत्र मंत्री श्री झा को सौंपा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनाथ झा और मंच संचालन शिक्षक रविन्द्र सिंह ने किया।कार्यक्रम को सफल करने में संजीव झा,बलराम टेकड़ीवाल, कौशल बिरौलिया,पप्पू नायक, कुंदन सिंह, बिक्की राजपूत सहित कई लोग एक्टिव देखे गए।
वहीं मंत्री की सुरक्षा में एसडीओ संजीव कुमार कापर, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, पुनि सुरेश प्रसाद राम,थानाध्यक्ष एस एन सारंग दलबल के साथ मौजूद थे। इस दौरान किरतपुर के पूर्व प्रमुख इनामुलहक, उप प्रमुख गौड़ी शंकर पासवान तथा खैंसा पंचायत के अस्थायी मुखिया नसरुल्लाह ने आरजेडी को छोड़ जदयू का सदस्यता ग्रहण किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Navodaya Sports Competition नवोदय में खेल महाकुंभ शुरू, 249 खिलाड़ियों का जोश हाई

Navodaya Sports Competition: बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों खेल का जुनून सिर...

Bhagalpur News: गुमशुदा मोबाइल रिकवरी… भागलपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 9 लाख के 41 मोबाइल लौटे

मोबाइल रिकवरी: भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 'ऑपरेशन मुस्कान'...

Darbhaga Education News: श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की शिक्षा और संस्कार के 12 गौरवशाली साल, भव्य समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय वर्षगांठ पर...

विद्यालय वर्षगांठ: बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और संस्कारों के...

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...