spot_img

बिरौल पुलिस की बड़ी कामयाबी, दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल अन्तर्गत बड़गांव सहायक क्षेत्र के बौराम गांव में एक किराना दुकान मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गृहभेदण का सफल उदभेदन कर लिया। जिसका खुलासा एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान शनिवार को बिरौल थाना परिसर में किया। उन्होंने बताया कि बौराम के सोनु गुप्ता के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध इनके दुकान का सामना एवं रुपया चोरी करने के आरोप मे एफआईआर दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: जाले में चोरों का आतंक! बाजार से दिनदहाड़े उड़ा ले गए बाइक, उधर अपहरण का आरोपी भी गिरफ्तार

 

- Advertisement -

कांड अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई के आधार पर अभियुक्त व घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सनकन्हैई निवासी मो.मेहबुल्लाह का पुत्र मो.नुर सलाम को चुराई गई सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त का स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सामानों की बरामदगी की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Congress District President: दरभंगा में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, एक को हटाया तो दो को मिली कमान, जानें पार्टी के इस फैसले पर क्या बोले -प्रदेश प्रतिनिधि सह दरभंगा जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम

 

 

एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त नुर सलाम के अलावा सनकन्हैई निवासी मो.सलाउद्दीन का पुत्र मो.आफरीदी उर्फ मो.अनामुल्लाह उर्फ मो.अनीस, बौराम निवासी फैज मोहम्मद का पुत्र मो.इरशाद,सनकन्हैई निवासी मो.सनाउल्लाह का पुत्र मो.अल्लाम उर्फ मो. ख्वाजा तथा सनकन्हैई निवासी मो.शरीफ का पुत्र मो.इम्तियाज आलम उर्फ मो.सितारे को गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों के पास से सोनु गुप्ता के दुकान से चोरी किये गए सामान बरामद कर सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता में अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,बड़गांव सहायक थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...

अब सुरक्षा में भी टॉप पर: नई Kia Seltos ने जीता 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग

Kia Seltos: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस...

PSL 2026: लाहौर में कुदरत का कहर, हवा में उड़े ग्राउंड स्टाफ, गद्दाफी स्टेडियम बना तालाब!

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रंगारंग कारवां अभी शुरू ही हुआ था...