
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर क्षेत्र में पूजा कमेटी की व्यवस्था और विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से थाना स्तर पर किये गए इंतजाम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने स्वयं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी रात्री मे भ्रमण पर निकले।
इस दौरान उन्होंने बिरौल,घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कई पूजा स्थलों का जायजा लिया,साथ ही प्रतिमा पंडाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,महात्माओं के द्वारा अध्यात्मिक ज्ञान से संबंधित प्रवचन स्थली का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने मेला में लगाए गए नास्ता स्टॉल के भीतर की व्यवस्था का औचक निरीक्षण के क्रम इसके संचालक को बेवजह दुकान पर मजमा नहीं लगाने की चेतावनी दी। वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों को मेला मे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने तथा ऐसी आंशका होने पर इसकी सूचना संबंधित थाना को देने का निर्देश दिया। इधर पूजा स्थल पर एसडीपीओ की गाड़ी को देखते ही भीड़भाड़ मे मौजूद मनचले लोग पतली गली से रफूचक्कर होते देखे गए। वहीं पूजा पंडालों मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से एसडीपीओ ने फीडबैक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,बिरौल थानाध्यक्ष एस एन सारंग,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष परमा नंदलाल कर्ण,पीएसआई मनीष कुमार, एएसआई अरुण झा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार नवरात्रि मे उपवास रहकर भी एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी अपने कार्य के प्रति कितने संवेदनशील हैं वह तो पिछले चार दिनों से देखा जा रहा है।
जिसे अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए।


