spot_img

बिहार में नगर निकाय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बारे में अब सबकुछ जान सकेंगे मतदाता मालिक…लगेंगे दस सार्वजनिक जगहों पर उम्मीदवारों के पोस्टर…KYC

spot_img
- Advertisement -

बिहार में इस बार नगर निकाय चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। इसमें चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बारे में आप सबकुछ जान जाएंगें। कारण, बिहार में नगर निकाय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बारे में आप सबकुछ जान सकेंगे। जी हां, मतदाता मालिकों इस बार दस सार्वजनिक जगहों पर उम्मीदवारों के पोस्टर लगेंगे। इसमें प्रत्याशियों की सारी जानकारी यानी KYC होगा।

- Advertisement -

नो योर कैंडिडेट’ (केवाईसी) अभियान के तहत वैध उम्मीदवारों से संबंधित सभी जानकारी मतदाताओं के बीच रखने का यह नया अनुभव होगा।आयोग के अनुसार दो चरणों के चुनाव को लेकर अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची तैयार की जा चुकी है। उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र में दी गयी जानकारी का ही इसके लिए उपयोग किया जाएगा।

- Advertisement -

किसी वार्ड में समुचित सार्वजनिक स्थल के अभाव में स्थानीय सार्वजनिक बैठिकी या हाट आदि के निकट अस्थायी रूप से तैयार किए गए लकड़ी अथवा बांस के प्रदर्शन पट्ट पर जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News,: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम, DRDA निदेशक वैभव के ठिकानों पर EOU की RAID, करोड़ों बेनामी संपत्ति का खुलासा

जानकारी के अनुसार, इसबार नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की केवाईसी की जानकारी सार्वजनिक मंच पर दिखेगी। वार्ड के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों में पोस्टर लगाकर उम्मीदवारों की जानकरी दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के ने हर वार्ड में कम से कम दस सार्वजनिक स्थलों पर समुचित आकार के पोस्टर के जरिए उम्मीदवारों के बारे में जानकारी आम मतदाताओं को देने का निर्देश दिया है।

प्रदर्शन पट्ट कम से कम छह फीट की ऊंचाई पर लगाया जाएगा। उसे इसी प्रकार लगाया जाएगा ताकि एक साथ कई मतदाता उसे देख सकें। राज्य चुनाव आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका को यह निर्देश दिया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपातकाल में Smartphone Charging: जब चार्जर न हो पास, तो ऐसे करें अपने फोन को चार्ज

Smartphone Charging: स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने पर अगर चार्जर पास न हो, तो...

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...