spot_img

बिहार में नगर निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट की रोक…कह दी Patna High Court ने बड़ी बात, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव के बीच कोर्ट का एक बड़ा और अहम फैसला आया है। पटना हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव पर रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ों को आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना हाई कोर्ट ने बिहार के नगर निकायों में 10 और 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले बड़ा फैसला सुनाया है। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की आरक्षित सीटों पर फिलहाल मतदान नहीं सकेगा।

- Advertisement -

निकायों में अन्य पिछड़ा वर्गों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रावधानों के अनुसार तब तक स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति नहीं दी जा सकती, जब तक सरकार 2010 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित तीन जांच अर्हताएं नहीं पूरी कर लेती।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: CM Nitish पर Rohini Acharya की तल्ख़... ई बिहार की बदहाली के लिए याद किए जाएंगे

हाईकोर्ट ने सबसे ज्यादा नाराजगी राज्य निर्वाचन आयोग पर जतायी है। राज्य निर्वाचन आयोग ही नगर निकाय चुनाव करा रहा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि बिहार का राज्य निर्वाचन आयोग अपने संवैधानिक जिम्मेवारी का पालन करने में विफल रहा।

हाईकोर्ट के नियुक्त एमिकस क्यूरी अमित श्रीवास्तव ने कहा है कि  स्थानीय निकाय के चुनाव में इन पदों के आरक्षण नहीं होने पर इन्हें सामान्य सीट के रूप में अधिसूचित कर चुनाव कराए जाएंगे। चीफ जस्टिस संजय क़रोल एवं संजय कुमार की खंडपीठ ने सुनील कुमार व अन्य की याचिकाओं पर सभी पक्षों को सुनने के 29 सितम्बर 2022 को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया।

हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव में अति पिछड़ों के आऱक्षण पर तत्काल रोक लगाते हुए कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट की ओर से पिछड़ों के आरक्षण के लिए तय ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण दिये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में फैसला सुनाया था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जा सकती जब तक कि सरकार 2010 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित तीन जांच की अर्हता पूरी नहीं कर लेती।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपातकाल में Smartphone Charging: जब चार्जर न हो पास, तो ऐसे करें अपने फोन को चार्ज

Smartphone Charging: स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने पर अगर चार्जर पास न हो, तो...

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...