spot_img

Uttarakhand Accident: पौड़ी के बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, 21 घायल

spot_img
- Advertisement -

उत्तराखंड (Uttarakhand Bus Accident) में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के लालढांग के कटेवड़ गांव से कांडा तल्ला जा रही बस लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई (Uttarakhand Bus Accident)। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मर्तकों का आंकड़ा और बढ़ सकती है। जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने 9 घायलों अस्पताल पहुंचाया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, धुमाकोट बस (यूके04-0501) हादसे की भयावहता से लोग दहल गए हैं। इस हादसे में 25 बरातियों की मौत हो गई। 21 लोगों को बचा लिया गया है। हरिद्वार जिले के लालढांग के कटेवड़ गांव से बरातियों को लेकर मंगलवार को कांडा तल्ला जा रही यह बस लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास करीब साढ़े तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया अगले 4 दिनों का बड़ा अपडेट!@40 डिग्री टॉर्चर

बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी (Uttarakhand Bus Accident)। SDRF और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। कोट्द्वार और पौड़ी से करीब 150 किलोमीटर दूर ये हादसा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल (Uttarakhand Bus Accident) पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव के निवासी अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक रात भर चले बचाव अभियान में बुधवार सुबह तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई थी। एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

लालढांग क्षेत्र के कटेवड़ गांव निवासी संजीव के पुत्र महावीर की बरात लेकर यह बस मंगलवार दोपहर 12 बजे कांडा तल्ला के लिए चली थी। बरात कांडा तल्ला निवासी प्रकाश चंद्र के घर जानी थी। बस में सवार लालढांग निवासी पंकज ने बताया कि शाम करीब सात बजे रिखणीखाल-कांडा तल्ला के मध्य सिमड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Government Officials Assets: डीजीपी विनय कुमार नहीं रखते कैश, मुख्य सचिव की पत्नी उनसे अधिक धनी! जानें बिहार में Bihar Government Officials Assets का पूरा लेखा-जोखा

बस में सवार आठ से दस लोग किसी तरह खाई से बाहर निकल कर आए। मोबाइल फोन से उन्होंने अपने परिचितों को सूचना दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी शोक जताया है।,

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईपीएल 2026: Rishabh Pant के साथ हुआ ‘धोखा’, मैदान पर सन्नाटा, हर कोई रह गया दंग!

Rishabh Pant Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच...

Bihar Liquor Ban पर फिर छिड़ी बहस: अनंत सिंह बोले शराबबंदी खत्म करो, मंत्री दिलीप जायसवाल का जवाब पढ़िए

Bihar Liquor Ban: बिहार की सियासी फिजाओं में इन दिनों एक पुराना मुद्दा फिर...

हीरो मोटोकॉर्प सेल्स: मार्च 2026 में बनी ‘हीरो’, तोड़े सभी रिकॉर्ड

Hero MotoCorp Sales: भारतीय दोपहिया बाजार में हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर अपनी...