spot_img

मुखिया के छोटे भाई की हत्या, नवरात्र का व्रत करने के बाद गया था मूर्ति विसर्जन में, मिली खेत से लाश

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र की ताजपुर पटखौलिया पंचायत के मुखिया भोला कुमार के छोटे भाई 19 वर्षीय जयशंकर कुमार की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। शव को घर के समीप खेत में फेंक दिया गया। जयशंकर मुखिया का सबसे छोटा भाई था। गु

- Advertisement -

रुवार की सुबह पुलिस ने उसका शव घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक खेत से बरामद किया गया है। वैसे भी, जिले में लगातार हत्या कर शव फेंके जा रहे हैं। पुलिस अभी पिपरा में एक स्कूली छात्र के गला रेत हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी ही थी कि केसरिया के ताजपुर पंचायत के मुखिया ई.भोला कुमार के भाई व रामपुर कोंडर गांव निवासी हरिलाल पासवान के पुत्र जयशंकर कुमार की खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

जयशंकर सात भाई में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या गला मरोड़ कर की गई है। परिजनों ने बताया कि जयशंकर नवरात्र का व्रत किया था,और कल दिन में प्रतिमा विर्सजन के लिए गया था। लेकिन रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन गुरुवार सुबह में जयशंकर का शव उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर अवस्थित एक धान खेत से बरामद किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  फ्री होकर बात करूंगा मां... एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में होनी थी शादी!

आशंका है कि जयशंकर की पहले काफी पिटाई की गई फिर गर्दन दबा हत्या की गई है। मिट्टी से सना उसका शव इस बात का संकेत है कि गला दबाने से पहले अपराधियों के साथ उसकी जमकर उठा फटक और मारपीट हुई है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुटी है और लोग तरह तरह की चर्चा कर रही है।

वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। केसरिया थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओ पर जांच कर रही है।जल्दी हत्या के कारणो का पता कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BIG BREAKING: सुबह – सुबह परीक्षार्थियों का Bihar के इस स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन...

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने ट्रेनों के विलंब और दूर केंद्रों को लेकर जमकर हंगामा किया। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें रेल#PatnaPoliceExam,#BiharNews,#PatliputraStation

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

बिहार में 31 जगहों पर बनने जा रहे हैं अत्याधुनिक बस अड्डे। यात्रियों को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, साथ ही सृजित होंगे रोजगार के अवसर#BiharBusTerminal,#BiharInfrastructure,#BusStandNews