back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

थाईलैंड में बच्चों के स्कूल पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की हत्या, हमलावर ने सुसाइड से पहले की पत्नी और बच्चे की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

थाईलैंड में बच्चों के एक डे केयर सेंटर में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार हुई है। इसमें 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इसमें ज्यादातर बच्चे हैं। हत्यारे ने इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खुद को भी गोली मार ली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने प्री-स्कूल चाइल्ड डेकेयर सेंटर पर इस गोलीबारी को अंजाम दिया है। देश के उत्तर-पूर्व में नोंग बुआ लाम्फू में हुए हमले के बाद बंदूकधारी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हताहतों में बच्चे और वयस्क भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों पर गोलियां बरसाईं और चाकू से हमला किया। खबरों में दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने स्कूल में गोलीबारी के बाद अपनी पत्नी और बच्चे की भी हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल देखभाल केंद्र (डे केयर सेंटर) में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। थाईलैंड पुलिस प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग के मुताबिक थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। घटमा में 38 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें ज्यादार बच्चे हैं। देखभाल केंद्र में बच्चों की देखभाल करने वाले कुछ वयस्क भी गोलियों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

हमले का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है। नेशनल पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग ने बताया कि घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 36 लोगों के मरने की खबर है। हमलावर के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए सतर्क कर दिया था। थाईलैंड में बंदूक के मालिकों की दर क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तुलना में अधिक है।

बताया गया कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने इस गोलीबारी एवं वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद बंदूकधारी पूर्व पुलिस अधिकारी मौके से गायब हो गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों पर गोलियां बरसाईं और कुछ पर चाकू से भी हमला किया। इसके बाद वह मौके पर से भाग गया। हमलावर बैंकाक लाइसेंस की नंबर प्लेट की सफेद पिकअप में भाग गया था। अब पुलिस उक्त गाड़ी की तलाश कर रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी शख्स ने अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रयुत चन ओचा ने सभी एजेंसियों को कार्रवाई करने और अपराधी को पकड़ने के लिए आदेश जारी कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें