spot_img

पांच माह के मासूम भतीजे को सगे चाचा ने पहले किया अगवा, फिर लिपिक के हाथों डेढ़ लाख में बेच डाला

spot_img
- Advertisement -

नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, मिर्जापुर मोहल्ले में एक सगे चाचा ने अपने ही मासूम भतीजे को चंद रुपए की खातिर बेच दिया। छह माह के मासूम इस बच्चे को पहले चाचा ने ही अपहरण कर लिया। फिर जाकर उसे डेढ़ लाख में बेच दिया। तत्काल पुलिस ने दो दिनों में बच्चे को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता चाचा और खरीददार लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गत चार अक्टूबर को अपहृत बच्चे के पिता ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अनुसंधान जैसे ही शुरू किया बच्चे के चाचा गया डोभी के कामता प्रसाद के पुत्र चंदन वर्मा गया को झारखंड के पतरातू से गिरफ्तार कर लिया। उसने शुक्रवार को पूछताछ में बताया कि बच्चे को बर्धमान मेडिकल कॉलेज पावापुरी में गार्ड का काम करने वाले प्रवीण कुमार को दिया है।

- Advertisement -

जहां से प्रवीण ने प्रवीण ने बच्चे को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले लिपिक शिवकांत माली के पुत्र विश्वजीत कुमार को दिया है। लिपिक शिवकांत निःशंतान थे। इसलिए बच्चे को खरीदा था। शिवकांत कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छिंदवारी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने शिवकांत के पावापुरी आवास से बच्चे को बरामद करते हुए दंपती शिवकांत और उसकी पत्नी सलोनी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

आरोपी चाचा चंदन कुमार बच्चे को बाहर खेलाने के लिए ले गया था। इसके बाद वह बच्चे को लेकर शहर से बाहर चला गया। इस बीच स्वजन बच्चे की खोजबीन करने लगे। देर तक कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस इस घटना की तफ्तीश में निरंतर लगी हुई थी। इसी कड़ी में उसके आरोपित चाचा चंदन कुमार को झारखंड के रामगढ़ के आस पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने सारी जानकारी दी।

बहरहाल पुलिस ने मासूम बच्चे को ख़रीदने वाले आरोपी  लिपिक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर नवादा लाई है। आरोपित चाचा भी पुलिस हिरासत में है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे की देखरेख के लिए बरामद बच्चे को उसके माता- पिता को सुपुर्द कर दिया है।

गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बच्चे की सकुशल बरामदगी से उसके माता-पिता खुश हैं। वहीं, बच्चे की चाहत में गैरकानूनी कृत्य ने एक दंपती को जेल की चहारदीवारी के अंदर पंहुचा दिया। आगे पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia