spot_img

350 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव ‘अल साकार’, ICG और Gujarat ATS ने 6 Pakistani को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड ( Gujarat ATS) और भारतीय तटरक्षक बल ((ICG) ने एक बड़े अभियान में गुजरात तट से 50 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक पाकिस्तानी नाव ‘अल साकार’ को पकड़ा है।

- Advertisement -

इस नाव से करीब 350 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की गई है। इस नाव में 6 पाकिस्तानी लोग सवार थे। इन सभी को गिरफ्तार कर गुजरात के कच्छ जिले के नलिया स्थित जखौ बंदरगाह पर लाया गया है।

- Advertisement -

गुजरात पुलिस के डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में रहने वाले एक बड़े ड्रग्स सरगना मोहम्मद कादर ने यहां हेरोइन की एक खेप भेजी थी।350 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव 'अल साकार', ICG और Gujarat ATS ने 6 Pakistani को दबोचापुलिस के अनुसार इस खेप का लेन-देन समुद्र के बीच में होने वाला था। इस बात की भनक लगते ही गुजरात एटीएस ने गुप्त रूप से कार्रवाई शुरू की। इसके तहत भारतीय तटरक्षक बल का साथ लेकर समुद्र के बीचोबीच अभियान चलाया गया। इसमें संदिग्ध नाव को घेरने के बाद भारतीय टीम ने उस पर कब्जा कर लिया। तलाशी में नाव से 50 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स मिली। एटीएस ने नाव में सवार सभी पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच के लिए नाव को जखाऊ लाया जा रहा है। आईसीजी द्वारा एटीएस के साथ पिछले एक साल में यह छठा ऑपरेशन है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से लगभग 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

गुजरात के डीजीपी के अनुसार तटरक्षक बल और पुलिस की टीम पकड़े गए लोगों के साथ कच्छ जिले के समुद्री तट जखौ बंदरगाह पहुंच गई है। पिछले कुछ वर्षों में यह छठा ऐसा ऑपरेशन है, जिसे एटीएस ने अन्य एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात के कुछ बंदरगाहों से पिछले कुछ महीनों में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में तपिश से हाल बेहाल! 38°C पारा, क्या मिलेगी राहत? आर्द्रता और बारिश को लेकर क्या है स्थिति?

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 जून 2026 को समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है#BiharWeather,#SamastipurNews,#HeatwaveBihar

लागा वर्दी पर दाग : मधुबनी पुलिस का ये वीडियो देख भड़क उठे लोग! गाड़ी में बैठकर बांट रहे थे ‘वसूली’ के पैसे? |...

Madhubani Police Corruption: मधुबनी में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाड़ी में बैठकर रुपये बांटते दिख रहे हैं। SP योगेंद्र कुमार ने तुरंत जांच के आदेश दिए और तीन पु#MadhubaniPolice,#BiharCorruption,#ViralVideo

मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga News: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र मयंक राज को बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के तहत उनके 'Droneman' स्टार्टअप के लिए 10 लाख रुपये की सीड फंडिंग मिली है। यह कृषि#DarbhangaNews,#BiharStartup,#Droneman

ग्रामीणों का गुस्सा और रोजमर्रा: 32 घंटे से अंधेरे में डूबा दरभंगा का भरडीहा गांव, भीषण गर्मी से सैकड़ों परिवार बेहाल |अब SDO ने...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में भरडीहा गांव 32 घंटे से बिजली कटौती का सामना कर रहा है। ट्रांसफॉर्मर जलने से भीषण गर्मी में सैकड़ों परिवार परेशान हैं,#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Kusheshwarasthan