spot_img

समस्तीपुर में VIP पियक्कड़ों के लिए बना आलीशान हाजत, हाइप्रोफाइल लोगों की AC कमरे में डबल बेड और सोफा के साथ होगी खातिरदारी

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर में अब वीआईपी पियक्कड़ों  के लिए उत्पाद विभाग ने वीआईपी सुविधा की व्यवस्था की है। मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर उत्पाद विभाग में वीआइपी व्यक्तियों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी हाजत का निर्माण कराया है। इसके तहत अगर आप जनप्रतिनिधि हैं, बड़े नेता हैं, रसूखदार हैं, वीआइपी हैं तो आप इस हाजत में मजे से रहेंगे क्योंकि समस्तीपुर उत्पाद विभाग कार्यालय में ऐसे हाइप्रोफाइल लोगों के लिए विशेष रूप से सुसज्जित वातानुकूलित हाजत का इंतजाम किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna PMCH: पीएमसीएच अब होगा और भी करीब, फ्लाईओवर से सीधे जुड़ेगी पार्किंग!

यह जानकारी वाकायदा प्रेस से मुखातिब होते शनिवार को समस्तीपुर के उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कही है। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर में शीघ्र ही पियक्कड़ों के घर पर एक पोस्टर चिपकाए जाएगा। इसमें मैं पियक्कड़ हूं लिखा रहेगा। साथ ही पीने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण भी उस पोस्टर में अंकित रहेगा। इससे समाज के लोग यह जान सके यह शराबी है और समाज में उसे इज्जत नहीं मिल सके।

- Advertisement -

वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ हाई प्रोफाइल हाजत में रखे गए लोगों की रखवाली के लिए एक विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्ते को भी रखवाली में तैनात किया गया है। जो विशेष रूप से हाईप्रोफाइल लोगों के ऊपर अपनी नजर बनाकर रखेगा। ताकि शराब मामले में पकड़े गए हाईप्रोफाइल लोगों के बारे में कहा जा सके कि उन्हें कुत्ते की नजर लग गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Chandigarh BJP Grenade Attack: दहला चंडीगढ़, भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका!

उन्होंने बताया कि इसमें सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि सहित समाज के वैसे संभ्रांत व्यक्ति जो शराब पीते पकड़े जाते हैं तो उन्हें रखने के लिए वीआईपी हाजत का निर्माण किया गया है। जिसमें दो बेड, सोफा, टेबल आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए वीआईपी हाजत के गेट पर एक प्रशिक्षित डॉग रखा गया है। डॉग को रखने के लिए भी कॉटेज का निर्माण गेट के पास ही किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...