- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना के सभा कक्ष में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी कर रहे थे।
उन्होंने थानावार लंवित कांडों का समिक्षा करने के उपरांत सभी थानाध्यक्षों को उसके निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सीसी एक्ट-3 के तहत प्रस्ताव जल्द भेजने का टास्क सभी थानाध्यक्षों को दिया गया।
गोष्ठी के दौरान कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर, घनश्यामपुर सहित कई क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन मोस्ट वांटेड अपराधकर्मी के विरुद्ध छापामारी तेज कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश थानाध्यक्षों को मिला।
इस दौरान क्षेत्र में चोरी हुई बाइक की बरामदगी के लिए एसडीपीओ की ओर से विशेष टीम गठित की गई जो जल्द ही अपना कार्य शुरू करने वाली है।
गोष्ठी में बिरौल थानाध्यक्ष एस एन सारंग,कुशेश्वरस्थान के अमीत कुमार, घनश्यामपुर के परमानंद लाल कर्ण सहित जमालपुर, बड़गांव ओपी प्रभारी मौजूद मौजूद थे।
- Advertisement -

