spot_img

मधुबनी में पूर्व मंत्री और प्रखर समाजवादी नेता रूप नारायण झा का निधन, शोक में डूबा राजनीतिक-सामाजिक क्षितिज

spot_img
- Advertisement -

मधुुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड अन्तर्गत नवटोल गांव निवासी प्रखर समाजवादी चिंतक पूर्व मंत्री रूप नारायण झा का निधन शनिवार को हो गया। रूप नारायण झा का तत्कालीन बिहार सरकार में पूर्व जल संसाधन विभाग में उपमंत्री सह राजभाषा विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर रहते काफी लोकप्रियता रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री प्रखर समाजवादी नेता व विचारक रूप नारायण झा का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। स्व. झा वर्ष 2010 के विधानसभा परिसीमन से पूर्व मधेपुर विधानसभा से विधायक रहे।

- Advertisement -

इसमें वर्तमान झंझारपुर विधानसभा का लखनौर प्रखंड व मधेपुर प्रखंड की 6 पंचायत भी सम्मिलित थी। वे तीन बारमधुबनी में पूर्व मंत्री और प्रखर समाजवादी नेता रूप नारायण झा का निधन, शोक में डूबा राजनीतिक-सामाजिक क्षितिज विधानसभा के लिए चुने गए। उनके निधन पर सूबे की परिवहन मंत्री शीला मंडल, स्थानीय विधायक नीतीश मिश्र,ई. शैलेन्द्र मंडल, जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा, जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय टिबड़ेवाल, सोशल एक्टिविस्ट मो रिजवान, पूर्व विधायक गुलाब यादव, एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव, जिप अध्यक्ष बिंदु मधुबनी में पूर्व मंत्री और प्रखर समाजवादी नेता रूप नारायण झा का निधन, शोक में डूबा राजनीतिक-सामाजिक क्षितिजगुलाब यादव, रंजीत यादव, ललित शास्त्री, मृत्युंजय कुमार, जयप्रकाश चौधरी, सुनील ठाकुर आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

- Advertisement -

वहीं, राजकीय सम्मान के साथ शाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर डीएम अरविंद कुमार ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि व्यक्त की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार नगर निकाय चुनाव: सशक्त स्थायी समिति का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

बिहार नगर निकाय चुनाव: बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आ गई...

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...