spot_img

मधुबनी में ❤️ Love Jihad में मर्डर… दूसरे धर्म के युवक से बेटी के प्रेम प्रसंग में मां ने कर डाला कांड, जलाकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
प्रेमिका की जला कर हत्या के आरोप में मां भाई गिरफ्तार
अपहरण के आरोपी प्रेमी को भेजा जेल
लड़की के शव की गुत्थी अबतक अनसुलझी
रहिका पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में
फोटो :पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स। रहिका थाना क्षेत्र के बरहा टोल में बीते 5 अक्टूबर को एक लड़की को जिंदा जला देने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया जाता है कि रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव के रोहित पासवान और बरहा टोल की मदीना खातून में पिछले डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

- Advertisement -

मदीना के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद उसके परिजनों के द्वारा रहिका थाना में उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं मदीना सौराठ गांव में अपने प्रेमी रोहित के घर मिली जिसे समझा बुझा कर कुछ दिनों के लिए परिजन रोहित के पास से मदीना खातून को लेकर चले आए।

- Advertisement -

बीते 5 अक्टूबर को परिजनों के द्वारा मदीना की जलाकर हत्या कर देने की चर्चा होने लगी जिसके बाद रहिका थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने थाने में मदीना खातून की हत्या को लेकर कांड संख्या 206/022 दर्ज कर मां रूबेदा खातून और रिश्ते का भाई मोहम्मद अकबर को मदीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं मदीना खातून के अपहरण के मामले में रोहित पासवान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जब पूरा मामला एसपी सुशील कुमार के संज्ञान में आया तब एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक धर्मपाल के नेतृत्व में दरभंगा से आए स्वान दस्ता की टीम ने शनिवार को देर शाम तक मदीना खातून के घर व आसपास में तकरीबन तीन किलोमीटर सघन छानबीन की। फिलहाल पुलिस को मदीना खातून का शव नही मिला, वहीं मदीना खातून के अन्य परिजन घर छोड़ कर फरार हैं।

मदीना खातून के घर सहित कई घर खाली हैं और टोले में सन्नाटा पसरा है। कोई भी कुछ भी नही बोल रहा है सभी के चेहरे सिर्फ आने जाने वालों को निहार रहे हैं । बताया जाता है कि रहिका थाना के एसएचओ इस मामले की जानकारी किसी को भी देने से परहेज कर रहे थे ।लोगों की मानें तो रहिका थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा मामले को दबाने के भी भरसक प्रयास में जुटे थे।

सूत्रों की माने तो इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी नही थी।जिसको लेकर रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार की भूमिका संदेह के घेरे में है। अब देखना होगा कि मामला वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद क्या पुलिस मदीना के शव को बरामद कर गुत्थी सुलझा कर हत्या के मामले का खुलासा कर पाती है।

वहीं लड़की को जलाकर मार डालने के आरोप में जेल में बंद मां ,भाई व प्रेमी को पुलिस रिमांड पर ले सकती है।लड़की के शव की गुत्थी अबतक अनसुलझी है।एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी राजीव कुमार व सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल लगातार मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...