spot_img

नवादा में पिकअप ने बाइक पर सवार चार लोगों को कुचला, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर, विरोध में जमकर हंगामा, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। हादसे में मां और उसकी चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

- Advertisement -

घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़पा मोड़ के पास की है, जहां सड़क हादसे में बाइक पर सवार बाप हिसुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक यादव और बेटे निशांत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी बबीता देवी और 6 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी की हालत गंभीर है। जिसे पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गया हिसुआ पथ को जाम कर जमकर नारेबाजी की। बताया जाता है कि अशोक यादव अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ बाइक से राजगीर से नवादा जा रहे थे। वापस अपने घर लौटने के दौरान नारदीगंज पड़पा मोड़ के समीप अनियंत्रित बोलेरो पिकअप ने बाइक पर सवार चार लोगों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इससे अशोक यादव और निशांत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: सुबह - सुबह परीक्षार्थियों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन पर की तोड़फोड़, पढ़िए

घटना के बाद आसपास रहे लोगों ने दोनों घायल को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पावापुरी रिम्स रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने नारदीगंज-सकरा मोड़ को जाम कर दिया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल कायम है। ग्रामीणों ने परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की भी मांग की है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटा के बाद जाम को हटावाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia