spot_img

दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरा तो किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

spot_img
- Advertisement -

यूपी के मैनपुरी में एक गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. लड़की की हालत गंभीर है. पहले उसे जिला अस्पताल, फिर सैफई के मेडिमेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में गांव में पंचायत भी बैठी थी। घटना वाले दिन आरोपी की मां शादी के शादी के बहाने लड़की को अपने साथ लेकर गई थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसारख्थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। तीन माह पहले हुई इस घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो युवक और उसकी मां पीड़िता को अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक, उसकी मां और बहन ने मिलकर किशोरी को आग लगा दी जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल किशोरी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

कुरावली थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब आरोपी युवक के परिवार को हुई तो शरण देने का बहना बनाकर किशोरी को अपने घर ले आए। अब आरोप यह लग रहा है कि गर्भवती किशोरी को युवक के परिवार ने जिंदा जलाने का प्रयास किया है। सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती झुलसी किशोरी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar- Mithilanchal News:कांटों के "दर्द" से मुक्ति, अब बिना कांटे का मखाना, बिहार में क्रांति! लागत घटेगी, किसानों की आय बढ़ेगी, पढ़िए GOOD NEWS

परिवार का आरोप है कि 15 वर्षीय पुत्री के साथ लगभग तीन माह पहले गांव के ही युवक अभिषेक ने दुष्कर्म किया था। शिकायत पर परिवार को जान से मारने की धमकी आरोपितों के द्वारा दी गई थी। बीती गुरुवार को अचानक पुत्री के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। जब इसकी शिकायत किशोरी की मां ने युवक की मां से की तो वे लोग किशोरी को अपने घर ले गए।

आरोप है कि बीते शुक्रवार की रात्रि करीब तीन बजे युवक अभिषेक, उसकी मां मीरा देवी और बहन नीतू ने मिलकर किशोरी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे किशोरी गंभीररूप से झुलस गई। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फिर सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

शनिवार को महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ लगभग तीन माह पहले गांव के ही युवक अभिषेक पुत्र साहब सिंह ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते गुरुवार को पुत्री के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है।

इसकी शिकायत किशोरी की मां ने युवक की मां से की तो वे लोग किशोरी को अपने घर ले गए। आरोप लगाया कि शुक्रवार को तड़के 3 बजे के करीब युवक अभिषेक, उसकी मां मीरा देवी तथा बहन नीतू ने मिलकर किशोरी को आग लगा दी जिससे वह जलकर गंभीर घायल हो गई। घायलावस्था में उसे कुरावली अस्पताल लाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में Sub-Inspector Arrest, प्रेम कहानी का खूनी अंत, दरोगा ने की पत्नी की हत्या, पढ़िए...सनसनी, सफियासराय, मधु, चंदन और सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली!

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने रविवार को बताया कि शनिवार को एक महिला ने थाना कुरावली पर आकर तहरीर दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक नाम के युवक ने उसकी बेटी के साथ तीन माह पहले दुष्कर्म और वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी पर आरोपितों ने उनकी बेटी को जिंदा जलाकर प्रयास किया है। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मुकदमें के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...