back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के सकरी-हसनपुर रेलखंड पर रेलवे ने किया परिचालन बंद, 5वें दिन भी रेलवे ट्रैक पर आंदोलन…

spot_img
- Advertisement -
बेनीपुर। सकरी हरनगर रेलखंड पर बैगनी के ग्रामीणों की अड़ियल रुख के बाद रेल प्रशासन ने एक बार पुनः उक्त रेलखंड पर रेल परिचालन को बंद कर दिया है।

दूसरी ओर ग्रामीण हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर आज पांचवें दिन भी रेल ट्रैक पर धरना देकर स्थानीय सांसद एवं रेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । ज्ञात हो कि बैगनी हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से आन्दोलन रत है। दरभंगा के सकरी-हसनपुर रेलखंड पर रेलवे ने किया परिचालन बंद, 5वें दिन भी रेलवे ट्रैक पर आंदोलन... समय समय पर रेल रोको आंदोलन और धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बीच विगत दिनों स्थानीय सांसद के पहल पर श्रमदान से निर्मित नवादा गांव अवस्थित जगदम्बा हाल्ट की स्वीकृति दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपनी ओर से आन्दोलन और तेज कर दी। और गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ईद-रामनवमी से पहले पुलिस का एक्शन, शांति समिति की बैठक में दिए गए ये बड़े निर्देश, DJ पर लगा पूरा बैन

और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। लेकिन रेल प्रशासन ने तत्काल गाड़ी परिचालन को बंद करते हुए सवारी गाड़ी वापस लेकर सकरी लौट गयी। जो सोमवार तक ठप पड़ी हुई है। इस बीच आज पांचवे दिन ग्रामीणों ने लगातार रेलवे ट्रैक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। स्थानीय सांसद का पुतला दहन करते हुए रेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ।

दरभंगा के सकरी-हसनपुर रेलखंड पर रेलवे ने किया परिचालन बंद, 5वें दिन भी रेलवे ट्रैक पर आंदोलन...रेलवे हाल्ट निर्माणसमिति के अध्यक्ष रामधनी झा ने कहा कि हम सत्याग्रह पर डटे हैं और मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे।
पूर्व मुखिया राजन कुमार झा  ने कहा कि हमारे साथ छल किया गया है। और, हमारी शांति को गलत समझा गया। इस बीच  सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य सचिव ललन चौधरी और दलित शोषित मंच के राज्य सचिव श्याम भारती ने आंदोलन का समर्थन किया और अपनी सहभागिता प्रदर्शित की।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर के असली हीरो निकले राकेश बेदी, रणवीर सिंह भी हुए मुरीद!

Dhurandhar News: सिनेमाई पर्दे पर जब कोई किरदार ऐसा छाप छोड़ जाए कि दर्शक...

सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राइफोल्ड: महंगे Foldable Phone की असामयिक विदाई से स्मार्टफोन बाजार में हलचल

Foldable Phone: टेक्नोलॉजी की दुनिया में नवाचार और प्रयोगों का सिलसिला तो चलता रहता...

शेयर बाजार में हाहाकार: मध्य-पूर्व तनाव से बाजार 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,100 के नीचे

Stock Market: मिडिल ईस्ट में बढ़ती भू-राजनीतिक अस्थिरता ने भारतीय शेयर बाजार में भूचाल...

विक्रम दोराईस्वामी बने चीन में नए Indian Ambassador to China, जानें उनका शानदार करियर

Indian Ambassador to China: भारत की विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें