spot_img

मधुबनी में कोसी नदी पार करने के दौरान भैंस से गिरकर वृद्ध की डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
मधेपुर के गढ़गांव में 65 वर्षीय वृद्ध की कोसी नदी में डूबने से मौत,स्वजनों में पसरा मातम
कोसी नदी पार करते समय भैंस से गिरकर गहरे पानी में जाने से हुई मौत
फोटो: वृद्ध के शव पर विलाप करते परिजन

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा इलाके के गढ़गांव में सोमवार को एक वृद्ध व्यक्ति की मौत कोसी नदी में डूबने से हो गई। यह घटना उस समय घटित होना बताया जाता है जब गढ़गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध श्याम मंडल अपने मवेशी (भैंस) को लेकर बधार की ओर चराने जा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान कोसी नदी पार करते समय वह भैंस पर से फिसल कर गहरे पानी में चले गए। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। वृद्ध की डूबने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों द्वारा नदी में खोज की जाने लगी।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद श्याम मंडल के शव को नदी से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। घटना की सूचना पाकर गढ़गांव पंचायत के मुखिया दीपेंद्र सिंह मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...