spot_img

दरभंगा में भी डेंगू का खतरा, स्कूलों में बच्चों को फूल सर्ट और फूल पैंट पहनना अनिवार्य

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
डेंगू को लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबाहनीने की बैठक
घर में या छत पर जमा पानी न रहने दें :डीएम राजीव रौशन
बच्चों को फुल ड्रेस में भेजें स्कूल:डीएम राजीव रौशन

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, एम्स, आई जी आई एम एस के साथ बिहार के सभी प्रमुख मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सभी जिलाधिकारी एवं सभी सिविल सर्जन के साथ बिहार में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बैठक की गयी।

- Advertisement -

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव ने बिहार में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से अवगत कराते हुए कहा कि वर्ष 2019 में बिहार में 6 हजार 667 डेंगू के मरीज मिले थे। 2020 एवं 2021 में यह प्रभाव कम रहा,वर्ष 2022 में अब तक 3 हजार 370 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।दरभंगा में भी डेंगू का खतरा, स्कूलों में बच्चों को फूल सर्ट और फूल पैंट पहनना अनिवार्य

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल के पास संदिग्ध और मिली बड़ी शराब की बड़ी खेप, पढ़िए लावारिस बाइक और 142 बोतल नेपाली

इससे निपटने के लिए सभी सेंटिनल सर्विलांस हॉस्पिटल को 50, पीएमसीएच को 100, एनएमसीएच को 75, आईजीआईएमएस को 50, एम्स को 50 तथा सभी जिला अस्पताल को 10 एवं अनुमंडल अस्पताल को 05 बेड डेंगू मरीजों के लिए  सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।
साथ ही एलिजा टेस्ट मशीन अद्यतन रखने तथा रैपिड टेस्ट के लिए एन.एस-1 एंटीजन किट्स रखने का निर्देश दिया गया।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बिहार में डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। एलिजा टेस्ट मशीन, एनएस-1 एंटीजन किट्स, प्लेटलेट्स के साथ-साथ ब्लड बैंक की कमी नहीं है।

सभी जिला अधिकारी को अपने अपने जिले के ब्लड बैंक पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि अवसर का लाभ उठाकर अधिक मूल्य मरीजों से नहीं लिया जा सके।

सभी सिविल सर्जन को आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय बाजार से एन.एस-1 एंटीजन कीट क्रय करने की छूट दी गयी है तथा सभी नगर निकाय को आबादी वाले इलाके में डीजल, मैलाथियोन और टेनीफोर्स मिलावट वाले फॉगिंग करवाने का निर्देश दिया गया।

साथ ही जहां पॉजिटिव मरीज मिलते हैं वहां के 500 मीटर के इलाके में प्रतिदिन 3 बार उक्त फॉगिंग करवाने का निर्देश दिया गया।  सभी जिला अधिकारी को अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करने को कहा गया कि सावधानी बरतने के लिए अगले कुछ दिनों तक स्कूल के बच्चे फुल ड्रेस (फूल सर्ट व फूल पैंट) पहनकर विद्यालय में आएं। इसके साथ ही आम लोगों से अपील की जाए कि अपने छत पर रखे किसी पुराने टायर में या अन्य पात्र में, अपने घरों में या घर के आसपास किसी पात्र में या गड्ढे में पानी जमा नहीं रहने दें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा भूमि का खूनी फसाद, बाप-बेटे लहूलुहान, गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन, नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन अनिल कुमार, डीवीबीडीसीओ डॉ. जे पी महतो, डीपीएम हेल्थ विशाल कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Attack On Police: बगहा में शराब तस्कर ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, सिपाही घायल

Attack On Police: बिहार के बगहा में खाकी पर एक बार फिर हमला हुआ...

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...