spot_img

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति, जल्द नाला निर्माण को हरी झंडी

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल का मुख्य सुपौल बाजार को जल जमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाला है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि तीन जनप्रतिनिधि अपने निजी कोष से बाजार में नाला निर्माण कार्य को जल्द ही हरी झंडी देने वाले हैं।

- Advertisement -

इसको लेकर सोमवार को पथ निर्माण विभाग के कनिय अभियंता नीरज कुमार ने सुपौल पंचायत के मुखिया मो.कासीफ एवं बाजार के अन्य लोगों के उपस्थिति में बाजार के सड़कों का वास्तविक स्थिति को देखा,साथ ही जल निकासी के लिए निर्माण होने वाला नाला का जल वहाब पर चर्चा की।

- Advertisement -

इस नाला की लम्बाई ढ़ाई हजार फीट होगा जो पुराना थाना चौक से लेकर शिवाजीनगर,मास्टर चौक होते हुए पुराना मछली बाजार के सीमा तक निर्माण होने वाला है। इस संबंध में मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से सुपौल बाजार में जल जमाव की समस्या को उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं जिला पार्षद के समक्ष रखा।दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति, जल्द नाला निर्माण को हरी झंडी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा भूमि का खूनी फसाद, बाप-बेटे लहूलुहान, गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

इसमें विधायक मद् से एक हजार फीट, जिला पार्षद मद् से पांच सौ फीट तथा पंचायत मद् से एक हजार फीट नाला का निर्माण पर आपसी सहमति बनी है। विधायक और जिला पार्षद की ओर से इसके लिए अनुमति भी मिल गया।

इधर पथ निर्माण विभाग के अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि नाला बनने के बाद ही सुपौल बाजार मे सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सुपौल बाजार में सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग की ओर से होना है।

लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले जल जमाव की समस्या को दूर करने एवं नाला बनने के बाद ही बाजार में सड़क निर्माण कार्य होने देने पर महिनों से अड़े हुए हैं। यही कारण है कि मुखिया ने बाजार में नाला बनाने के लिए विधायक और जिला पार्षद के समक्ष समस्या को रखा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...