- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर थाना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की बरामदगी के साथ-साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया हैं।
- Advertisement -
गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा हैं। इधर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने भी एक शराबी को गिरफ्तार किया हैं। नगर थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने सुभाष चौक के शत्रुघ्न पंजियार के पुत्र विवेक पंजीयार को गुल्लोबाड़ा से दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि सतीहारा गाछी के झांड़ी से दो लीटर देसी शराब और तीन सौ एमएल का पांच टेटरा पैक विदेशी शराब बरामद कर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि सिंहवाड़ा के रामपुरा गांव निवासी मो. आलमगीर हाशमी को नशे की हालत में उर्दू मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -







