
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। डीएमसीएच छात्रावास मेस कहीं शराब तस्करों का अड्डा तो नहीं? जहां से पूर्व में भी भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हो चुकी हैं। मंगलवार को हुई शराब की बरामदगी ने डीएमसीएच के छात्रावास के मेस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया हैं।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीएमसीएच के बॉयज हॉस्टल के मेस से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की हैं। वहीं, मेस संचालक बाप और बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही हैं।
बताया जाता है कि बेता ओपी प्रभारी सरवर आलम को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर द्वारा मेस में शराब का खेप उतारा गया है। ओपी प्रभारी ने दल बल के साथ पहुंचकर छापामारी की तो विदेशी शराब की 750 एमएल का 27 बोतल शराब बरामद किया गया।
मेस संचालक सुरेश मंडल एवं उसके पुत्र विक्की मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बताया
जाता है कि मेस में लंबे दिनों से शराब का कारोबार चल रहा था। इसकी भनक डीएमसीएच के छात्रों को भी नहीं थी। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व मेस परिसर से हीं भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। तत्कालीन एसएसपी बाबूराम ने खुद मेस परिसर में पहुंचकर तहकीकात की थी।
स्थानीय लोग यह भी कह रहें हैं कि मेस के संचालकों से डीएमसीएच छात्रावास में पढ़ रहें कई छात्र भी शराब खरीदकर उसका सेवन करते हैं। हालांकि पुलिस के हत्थे चढ़े बाप बेटे ने कुछ भी बताने से इंकार किया हैं।








You must be logged in to post a comment.