
मुख्य बातें
आईआईटी में नामांकन को ले मेधावी छात्र विवेकान्त को
आर्या सर्वांगीण विकास संस्थान ने दिया एक लाख का सहयोग
दस वर्ष पहले विवेकान्त के पिता का हो चुका है निधन, माँ बेचती है मूरही, कचरी व समोसा, खुद वर्षों सोना चांदी दुकान में रह चुका है कारीगर
फोटो :बेनीपट्टी के देवपुरा में विवेकांत को एक लाख का चेक देतें संस्था के सदस्य
बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स। कहते हैं न की कूछ करने का जुनून हो तो सफलता आपकी कदम चूमती है। इस कथन को मेधावी छात्र विवेकान्त ने चरितार्थ कर दिखाया है। दरअसल, पिता का साया सर से उठने के बाद छात्र विवेकान्त आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था। लेकिन, आईआईटी के छात्र विवेकान्त कुमार को आर्थिक मदद देने के लिए संस्थान अब खुलकर सामने आ रहे है।
मंगलवार को बेनीपट्टी के देपुरा दुर्गा मंदिर परिसर में आर्या सर्वांगीण विकास संस्थान के सदस्यों ने आईआईटी के लिए चयनित विवेकान्त को आईआईटी में नामांकन के लिए एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है। इसके लिए संस्थान द्वारा दो दिन सदस्यों के साथ बैठक की गई।
आर्थिक सहयोग मिलने के बाद विवेकान्त अब राहत महसूस कर रहा है। छात्र ने बताया कि आर्थिक दिक्कतों के कारण वो काफी तनाव में था, लेकिन, इस संस्थान का वो शुक्रगुजार है कि, उन जैसे गरीबों की मदद की। बता दें कि छात्र विवेकान्त के पिता का निधन करीब दस वर्ष पूर्व हो गयी। उसकी मां मंजू देवी मेला में समोसा, कचरी, मुरही आदि बेचा करती थी। वहीं, दिन में गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया का भी काम कर चार पुत्रियों व परिवार का भरण पोषण करती है।
विवेकान्त शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। वें मैट्रिक में 418 और इंटर में 412 अंक लाकर उतीर्ण रहे हैं। पढ़ाई के साथ साथ आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए विवेकान्त महीनों तक ज्वेलरी दुकान पर बतौर कारीगर का भी काम कर चुका है। साथ ही साथ समय बचा कर पढ़ाई भी करता था। इसी बीच उसने आईआईटी की तैयारी शुरू की। जिसमे, विवेकान्त ने आल इंडिया रैंक में 9307 व कैटेगरी रेंक 2058 प्राप्त किया है।
इसके बाद उसे मुम्बई आईआईटी से एडमिशन के लिए ऑफर आया। लेकिन, आर्थिक दिक्कतों के कारण वो इनदिनों एजुकेशन लोन के लिए प्रयास कर रहा था। इस समस्याओं की जानकारी लोगों को हुई तो अब लोग खुलकर आर्थिक सहयोग कर रहे है।
संस्थान के सदस्य क्रमशः पैक्स अध्यक्ष पद्मनाभ कमल, पंचायत समिति सदस्य पप्पू झा, शम्भू झा, शैलेंद्र कुमार झा, बंधु झा, संतोष झा, नारायण जी मिश्र, गौतम झा, अंजनी कुमार झा, अश्विनी कुमार झा, शिवनाथ झा, अशोक ठाकुर, दयानंद, परमानंद झा ने कहा कि विवेकान्त सहयोग की जरूरत थी, जो किया गया है। मेधावी छात्र को सफलता हासिल करने के लिए आगे भी मदद किया जायेगा। वहीं विवेकांत ने अपना पेटीएम नंबर 7461068464 जारी कर अन्य लोगों से स्वेच्छा पूर्वक मदद की अपील की है।







