
समस्तीपुर रेल डिवीजन से दरभंगा रेलवे स्टेशन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जहां दरभंगा जंक्शन पर स्वचालित चार टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है। इसके लिए 4 सुविधाकर्ता बहाल किए जाएंगें। इन स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन (एटीवीएम) को चलाने के लिए रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्र को ठेका पर बहाल किया जाएगा। इसके लिए समस्तीपुर रेलवे डिवीजन ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, समस्तीपुर में दो सुविधाकर्ता को बहाल किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रेल डिवीजन ने जानकारी देते बताया है कि पूरे रेल डिवीजन में कुल छह रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा बहाल की गई है। इससे यात्रियों को भारी सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पहले डिवीजन के कुल छह रेलवे स्टेशनों से शुरू किया जाएगा। इसके बाद अन्य स्टेशनों को इससे जोड़ा जा सकता है।
रेल प्रशासन ने बताया कि जहां पर कुल 19 टिकट वेंडिंग मशीनों से जनरल और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले रेल यात्रियों को मदद मिलेगी। इनकी मदद के लिए कुल बीस लोगों को बहाल किया जाएगा। इसमें चार दरभंगा के लिए और दो समस्तीपुर के अलावे अन्य कर्मी को सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) के पद पर तैनात किया जाएगा।
इसके लिए 4 सुविधाकर्ता बहाल किया जाएगा। इसके अलावा समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी,रक्सौल, नरकटियागंज और सहरसा रेलवे स्टेशन के लिए 4-4 और अन्य के लिए 3 स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है। इन सभी स्टेशनों पर भी सुविधाकर्ता पद के लिए ठेका पर बहाली किया जाना है।
इसमें दरभंगा, रक्सौल व सहरसा 4-4 और समस्तीपुर के लिए 2 और मोतिहारी, नरकटियागंज में 3-3 सुविधाकर्ता को तैनात किया जाएगा। उक्त कर्मी को रेलवे की ओर से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाएगा। बल्कि सुविधाकर्ता को उनके स्मार्ट कार्ड की ओर से किए गए प्रत्येक रिचार्ज पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप बोनस दिया जाएगा।
सुविधाकर्ता स्टेशन प्रबंधक से स्मार्ट कार्ड खरीदेंगे। फिर वेंडिग मशीन के माध्यम से यात्रियों को टिकट जारी करने के लिए केवल पंजीकृत स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाएगा।
पूर्व में भी सुविधाकर्ता की बहाली हो चुकी है। नए सुविधकर्ता के लिए आगामी 21 अक्टूबर तक रेल मंडल ने आवेदन देने का समय निर्धारित किया गया है। समस्तीपुर रेल डिवीजन के दरभंगा जंक्शन पर स्वचालित 4 टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है।







