spot_img

दरभंगा में दो करोड़ के गांजे की बरामदगी में Narcotics टीम का बड़ा एक्शन, दो नशे के सौदागरों को दबोचा, कंटेनर लेकर पटना गई टीम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। करीब दो करोड़ के पकड़े गये गांजे के मामले में नारकोटिक्स विभाग ने मामला दर्ज कर पकड़े गये दो शातिरों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

- Advertisement -

यह उपलब्धि नारकोटिक्स विभाग को नौ अक्टूबर को दिल्ली मोड़ के पास से हुई थी। एक कंटेनर पर गांजे के कई बोरियां थी। बताया गया था कि पंद्रह क्विंटल गांजा की बरामदगी की गई थी।

- Advertisement -

नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिपुरा से एक कंटेनर NDNLD-LAB2157से गांजे की भरी गाड़ी हाजीपुर जा रही हैं। इसी सूचना पर विभाग के इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनी जिसमें इंस्पेक्टर परमहंस, सिपाही विनीत, हुकुमदेव आदि शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल के पास संदिग्ध और मिली बड़ी शराब की बड़ी खेप, पढ़िए लावारिस बाइक और 142 बोतल नेपाली

पटना से चली इस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दरभंगा के दिल्ली मोड़ से उक्त कंटेनर को पकड़ा। उक्त कंटेनर के ट्रॉली का दरवाजा खोल कर चेक किया गया तो कई बोरियों में धान का भूसा भरा था। लेकिन ज्योंही अंदर का बोरा खोलकर देखा गया तो गांजे से भरी बोरिया थी।

पुलिस ने गाड़ी पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक का नाम सुनील कुमार रायहैं। वहीं दूसरा कुन्नू नामक व्यक्ति हैं जो त्रिपुरा का ही रहने वाला हैं। उक्त गांजे की कीमत दो करोड़ से ज्यादा की बतायी जा रही हैं।

नारकोटिक्स विभाग की टीम ने उक्त गाड़ी को कब्जा में लेकर पटना आ गई थी। इस मामले में कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहें हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News CM: बिहार नई सरकार: नीतीश के इस्तीफे, बीजेपी CM की राह और मंत्रिमंडल पर बड़ा अपडेट, पढ़िए सम्राट चौधरी के आवास पर...

बिहार नई सरकार: बिहार की सियासत में भूचाल आ चुका है और सबकी निगाहें...

Darbhanga Meeting: पेयजल संकट- पेंशन और गैस एजेंसी स्टॉक और शिकायत पर खास फोकस, पढ़िए …साथ में जनगणना का समन्वय

Darbhanga Meeting: यह सिर्फ एक साधारण बैठक नहीं थी, बल्कि दरभंगा के विकास और...

Bihar RJD News राजद छात्र संगठन का नाम बदलकर हुआ SSAI, जानें क्या है सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

राजद छात्र संगठन: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली राष्ट्रीय जनता दल ने...