
जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। एसपी सुशील कुमार ने यूपी के नाबालिग लड़की गैंगरेप मामले में आरोपित जयनगर थाना के ड्राइवर आचार्या को निलंबित कर दिया है। हालांकि ड्राइवर यूपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने को लेकर फरार बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते 4 अगस्त को यूपी के मऊ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की भटकते हुये जयनगर पहुंच गयी। जिसे स्टेशन के निकट के मार्केट का नाइटगार्ड प्रमोद यादव ने अपने को पुलिस बताकर उसे झांसे में ले लिया। बाद में उस लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई।
और, उसे मधुबनी के सोनी देवी के हाथों बेच दिया गया। इस मामले में अगस्त में ही लड़की के बरामदगी के साथ नाइटगार्ड प्रमोद यादव व सोनी देवी को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी। इसके बाद यूपी पुलिस के अनुसंधान में बिजली मिस्त्री साजन कुमार,जयनगर थाने का ड्राइवर आर्चाया एवं चौकीदार समेत आधा दर्जन आरोपियों के नाम खरीद – फरोख्त व गैंगरेप में बताया जा रहा है।
इसमें अभी बीते दिनों ही आरोपी बिजली मिस्त्री साजन को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस अपने साथ ले गयी। वहीं ड्राइवर व चौकीदार फरार बताये गये हैं। ड्राइवर का नाम ही एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अन्य आरोपियों को पुलिस सत्यापित कर रही है। जिसमें कुछ लोग जयनगर तथा मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं।



You must be logged in to post a comment.