back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

घोर बेइज्जती…अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को कहा चोर और झूठा…लगे चोर-चोर के नारे, मंत्री ने भी दी भद्दी गालियां

spot_img
- Advertisement - Advertisement
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की अमेरिका में घनघोर बेज्जती हुई है। अमेरिका में शायद ही किसी देश के वित्त मंत्री का ऐसा स्वागत हुआ होगा। पाक के मंत्री के सामने ही लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए हैं।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल क्लिप में एक व्यक्ति को डार के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है, डार के साथ घटना के समय अन्य पाक अधिकारी भी थे। यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा उनके खिलाफ क्यों किया गया? पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पाकिस्तान अपनी हरकतों से इतना बदनाम हो चुका है कि हर जगह फजीहत होना लाजमी है। पाकिस्तान को सार्वजनिक और वैश्विक मंच पर भी विरोध का सामना करना पड़ता है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें सरेआम अमेरिका में पाकिस्तान के वित्त मंत्री की फजीहत की जा रही है। उन्हें चोर और झूठा कहा जा रहा है।घोर बेइज्जती...अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को कहा चोर और झूठा...लगे चोर-चोर के नारे, मंत्री ने भी दी भद्दी गालियां

ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स वीडियो पर पाकिस्तान के मजे भी ले रहे हैं। तो चलिए पहले पूरा मामला जानते हैं। खबर है कि अब अमेरिका में पाकिस्तान के वित्त मंत्री को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उनके सामने चोर-चोर के नारे लगाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Greenfield Corridor: ₹8000 करोड़ से सुपौल से बांका तक बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, NEPAL से सीधी कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने खुलेआम उन्हें चोर व झूठा कहा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

- Advertisement -

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही डार एयरपोर्ट से निकलते हैं, एक आदमी उनसे उलझ जाता है। उन्हें चोर कहने लगता है। डार के साथ मौजूद उनके एक सहयोगी की उस शख्स के साथ बहस भी होती दिख रही है। वीडियों में भयंकर गाली गलौज भी सुनी जा सकती है।

पाकिस्तान के दैनिक डॉन की प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार डार के सहयोगी का नाम मणि बट है और वो पीएमएल-एन के वर्जीनिया केअध्यक्ष थे। डार आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे थे, जहां उनके साथ ये घटना हुई।

वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी मंत्री को एक शख्स कह रहा है, तुम झूठे हो, चोर हो। इसके बाद उनके साथ चल रहा एक अधिकारी गुस्से में लाल हो जाता है। वह लोगों को जवाब देने के लिए आगे बढ़ता है और गुस्से में कहता है, अपना मुंह बंद रखो। चिल्लाओ मत। इस दौरान दोनों में तीखी बहस भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें:  Puducherry News: अमित शाह का पुडुचेरी पर बड़ा वार, कहा – गांधी परिवार का ATM बन गई थी पिछली सरकार

वो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए गए थे। जैसे ही वो एयरपोर्ट से निकलने वाले थे कि तभी ने शख्स ने जोर जोर से वित्त मंत्री पर चिल्लाना शुरू कर दिया। शख्स लगातार इशाक डार को चोर-चोर और झूठा बोलने लगा। ये हरकत देखकर  वित्त मंत्री इशाक डार आग बबूला हो गए और उस शख्स को गाली देने लगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार मौसम: फरवरी में ही धधकने लगा बिहार, पटना में पारा 30 के पार, जानें आगे क्या होगा... रामा रे?
उन्होंने कहा..चिल्लाओ मत और अपना मुंह बंद रखो। वीडियो में दोनों के बीच काफी बहस होते हुए देख सकते हैं। वीडियो में मंत्री ने गाली भी दी है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। यूजर्स सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की क्लास लगाते दिख रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है कि विदेशी दौरों के दौरान पाकिस्तान में सत्ताधारी दल के नेताओं के साथ इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले, पाकिस्तान के सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के समर्थक कहे जाने वाले कुछ लोगों ने लंदन में घेर लिया था। इस घटना का वीडियो मरियम ने खुद ट्विटर पर शेयर किया था। इसके अलावा पाक के प्रधानमंत्री के सामने भी ऐसे नारे लग चुके हैं। तब शहबाज शरीफ सऊदी अरब की यात्रा पर थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें