back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

NH 57 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की हालत नाजुक, DMCH रेफर

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर के अड़रिया संग्राम ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर चिरकुटा चौक के निकट शुक्रवार को फुलपरास लेन पर तेज रफ्तार से आ रही अपाचे सवार ने स्पलेंडर सवार फेरीवाले को जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

घटना में अपाचे सवार बाइक चालक जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं,अपाचे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

घायलों की पहचान मौआही टोला के गंगाराम महतो एवं शिवहर के 18 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। निजी अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ उमेश राय ने बताया कि दुर्घटना में घायल गंगाराम महतो की स्थिति गंभीर है, बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।NH 57 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की हालत नाजुक, DMCH रेफर जबकि फेरीवाले बाइक सवार का पैर टूट गया है इलाज जारी है। अड़रिया ओपी प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार के दोपहर की घटना है। गंभीर रूप से घायल गंगाराम को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से किसी ने आवेदन नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Job Fair: मधुबनी के युवाओं के लिए खुशखबरी! 19 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, देश की नामी कंपनियां देंगी नौकरी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के उपरांत प्रतिपदा के शुभ आगमन...

आज का पंचांग: 19 मार्च 2026, चैत्र अमावस्या उपरांत कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना महत्व होता है और जब बात धर्म-कर्म...

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें