back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कमतौल में आगे-आगे बाइक सवार बना था गाइड, पीछे से आ रहा ट्रक…बड़ी कार्रवाई…126 कार्टन शराब ट्रक के तहखाने से बरामद…चालक-खलासी को खदेड़कर पकड़ा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। बिहार मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना और कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में सअनि सुनील कुमार राय एवम् थाना बल ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब की खेप लेकर तेज गति से भाग रहे आइसर ट्रक UP 12 AT/0269 को कमतौल थाना के समीप बजरंग चौक पर जब्त कर लिया।

वहीं ट्रक से निकलकर भाग रहे चालक और उपचालक को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को रास्ता बता रहा बिना नंबर प्लेट की एक अपाची बाइक चालक, बाइक को बजरंग चौक पर छोड़ कर भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुआ जाले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
कमतौल पुलिस ने लावारिश पड़ी बाइक को भी जब्त कर लिया है। ट्रक की तलाशी लिए जाने पर ट्रक के चालक उपचालक के कैबिन के ठीक पीछे गोलनुमा एक तहखाना से कमतौल पुलिस ने इंपेरियल ब्लू 750 एम एल पैक का 75 कार्टन (900 बोतल), 375 एमएल पैक का 19 कार्टन (468 बोतल) एवम् 180 एम एल पैक का 32 कार्टन (1536 बोतल)  कुल 1134 .480 लीटर बरामद किया है।
पुलिस के समक्ष गिरफ्तार चालक ने अपने आप को हरियाणा के पानीपत जिला के मतलोडा फाटक थाना क्षेत्र के गोपाल कालोनी काबड़ी निवासी शेर सिंह के पुत्र मनोज कुमार बताया। वहीं गिरफ्तार उपचालक ने अपने आप को हरियाणा के पानीपत जिला के माडल टाउन थाना क्षेत्र के काबडी रोड निवासी लाजपत के पुत्र धर्म दास बताया।

यह भी पढ़ें:  Yamaha Premier League: फाइनल में बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, Chandan XI ने जीती चमचमाती R-15 बाइक | Cricket News
उपचालक धर्मदास ने यह भी बताया कि वह पेशे से गाड़ी का मैकेनिक है। उसे तीस हजार रुपए का प्रलोभन देकर बतौर खलासी ट्रक से बिहार भेजा गया है। साथ ही यह भी बताया कि शराब की खेप लेकर वह हरियाणा से गोरखपुर कुशीनगर होते हुए बिहार के गोपालगंज (कुचाई) के रास्ते एनएच 57 पर पहुंचा। जहां बिना नंबर के एक अपाची बाइक सवार ने अपने पीछे आने का मार्गदर्शन कर रहा था कि खुद तो बाइक छोड़ कर फरार हो गया लेकिन चालक और उपचालक गिरफ्तार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में Shiv Vivah की धूम, भव्य झांकी और जयकारों से गलमा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
थानाध्यक्ष कमतौल श्री गोस्वामी ने बताया कि चालक और उपचालक के बयान से इस मामले में छह नामजद एवम् ट्रक मालिक को प्राथमिकी नामजद बनाया गया। अवैध शराब सहित ट्रक एवम् अपाची बाइक को जब्त कर गिरफ्तार चालक और उपचालक को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शनाया-आदर्श की ‘तू या मैं’ ने तीसरे दिन मचाया गर्दा? कमाई के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

Tu Ya Main News: सिनेमाई गलियारों में इन दिनों एक नई फिल्म की चर्चा...

पाकिस्तान के स्पिन जाल को ध्वस्त कर Ishan Kishan ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम इंडिया को दिलाई अहम जीत

Ishan Kishan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है, तो...

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...

Bihar Police Recruitment: बिहार में 17 हजार पुलिसकर्मियों की बंपर भर्ती, लॉ एंड ऑर्डर होगा मजबूत

Bihar Police Recruitment: बिहार की धरती पर अब अपराधियों का राज नहीं चलेगा, हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें