spot_img

दरभंगा में 19 अक्टूबर को रामनगर ITI में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी (SHIVSHAKTI BIOTECHNOLOGIES) की ओर से 19 अक्टूबर 2022 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा सेल्स ट्रेनी के कुल – 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कर का आयोजन किया गया है, जिसमें 12वीं पास एवं उससे ऊपर (12th & Above) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 20 वर्ष से 34 वर्ष तक निर्धारित है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप से सफल अभ्यर्थियों को 7,000 रुपये एवं अन्य भत्ते प्रतिमाह प्रथम दो माह प्रशिक्षण अवधि के दौरान एवं प्रशिक्षणोंपरान्त 10,000 रुपये एवं अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को बिहार के किसी भी जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  All India University Games: पूर्णिया के अख्तर की अगुवाई में गलगोटियास ने किया क्वालिफाई, रचा इतिहास

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...