spot_img

दरभंगा समेत सुपौल और मधुबनी में कई कांडों को अंजाम देने वाला राहुल पांडेय चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्टल, जिंदा कारतूस, बाइक बरामद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
कई थानों का मोस्ट वांटेड राहुल यादव उर्फ राहुल पांडे
एक पिस्टल ,जिंदा कारतूस व एक अपाचे बाइक के साथ धराया
मधेपुर पुलिस की कार्रवाई
फोटो :पुलिस अभिरक्षा में कुख्यात अपराधी रोहित पांडेय व बरामद पिस्टल

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। मधेपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 11 बजे थाना क्षेत्र के भखराईन गांव के निकट मुख्य सड़क से कई थानों के वांटेड एक कुख्यात अपराधी को दबोचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा धराए अपराधी की पहचान भेजा थाना के कोसी दियारा स्थित बकुआ पंचायत के राधिकापुर चैनल टोल निवासी इश्की यादव के 23 वर्षीय पुत्र राहुल यादव उर्फ राहुल पाण्डेय के रूप में की गई है।

- Advertisement -

धराए कुख्यात अपराधी राहुल यादव उर्फ राहुल पांडे मधेपुर, भेजा, दरभंगा जिले के घनश्यामपुर, बिरौल, बहेरा एवं सुपौल जिले के मरौना थाना में कई मामलों में नामजद आरोपी है। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि मधेपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 139/19 में हत्या (302) का आरोपी रह चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी क्राइम में चौंकाने वाली खबर... पिस्टल लेकर दोस्तों के साथ पहुंचा दामाद, मगर ग्रामीणों की मदद से बची रामदेव की जान, पढ़िए डायल 112

वर्तमान में जमानत पर घूम रहा था। जबकि दरभंगा जिले के धनश्यामपुर थाने में 65/19, 92/19 लखनौर थाना कांड संख्या 198/19, भेजा थाना कांड संख्या 108/19 एवं सुपौल जिले के मरौना थाना कांड संख्या 109/19 का नामजद आरोपी है।

थानाध्यक्ष हरी किशोर यादव ने बताया कि राहुल यादव का इसके अलावा अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास को जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि भखराईन गांव के पास दो अपराधी एक राहगीर से मोबाइल छिन रहे हैं।

यह सूचना तुरंत गश्ती दल को दी गई जो उस वक्त गश्ती पर उसी ओर थे। सूचना पाकर गश्ती में मौजूद एएसआई मुरली पासवान पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आये। जबकि इसका एक और साथी जो घटना के वक्त मौजूद था वो अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।

दरभंगा समेत सुपौल और मधुबनी में कई कांडों को अंजाम देने वाला राहुल पांडेय चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिस्टल, जिंदा कारतूस, बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित एक अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस का यह मानना है कि जप्त की गई बाइक भी चोरी की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अपराधी नागेन्द्र उर्फ नागा है।पुलिस इस मामले में और भी कई बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...