spot_img

दरभंगा में मटर गश्ती करना पड़ेगा महंगा…देखिए यूनिवर्सिटी कैंपस में क्यों बुलाए गए एक दर्जन अभिभावक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में आप मटर गश्ती कर रहें हैं तो सावधान हो जाइए। वरना आपको जेल जानी पड़ सकती है। यूनिवर्सिटी कैंपस में जमावड़ा लगाना व मटरगस्ती करना करीब एक दर्जन लड़का लड़कियों को महंगा पड़ गया।

- Advertisement -

पुलिस सभी को पकड़ कर थाना ले आई। कुछ घंटे तक पूछताछ के बाद सभी लड़के लड़कियों के अभिभावक को बुलाकर सत्यापन किया और बाद में हिदायत देते हुए सभी को छोड़ दिया।

- Advertisement -

इसमें बाइक सवार भी शामिल था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में नशेड़ी एवं उचक्कों के जमावड़ा की शिकायत मिली थी। शनिवार को पुलिस जब परिसर में पहुंची तो जगह जगह लड़का लड़की का जमावड़ा दिखा। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लक्ष्मीसागर में Power Cut, 8 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गुल रहेगी बिजली, इन इलाकों पर पड़ेगा असर

खदेड़ कर कुछ को पकड़ा गया,और कुछ इधर उधर छुपते हुआ भाग गये। पकड़े गए युवक युवतियों से जब परिसर में आने की बात पूछा गया तो कोई संतोष जनक जवाब नही दिया। इस क्रम में चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गई । सभी के अभिभावक को बुलाकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है।

मोटरसाइकिल वालों से फाइन वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेवजह जमावड़ा लगाने वालो को पकड़ने का निर्देश गस्ती दल को दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में कोई उच्चके इस तरह करते हैं तो अभी tovहिदायत देकर छोड़ा गया हैं जेल भी भेजने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...