back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रिम्स के कैदी वार्ड से उग्रवादी समेत दो कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर फरार, नाकेबंदी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची के रिम्स अस्पताल के कैदी वार्ड से शनिवार देर रात दो कैदी फरार हो गए। रात के करीब ढाई बजे दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हुए हैं।इस मामले की जनकारी मिलते ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। शहर की नाकेबंदी कर दोनों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि गुमला जेल से उग्रवादी अमित ऊरांव और हजारीबाग से मशरुर आलम खान को इलाज के रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। दोनों का ही मेडिसिन के डॉक्टरों की ओर से इलाज चल रहा था।

- Advertisement -

वहीं फरार कैदियों में उग्रवादी अमित ऊरांव गुमला का रहने वाला है। उसे गुमला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।और मशरुर आलम खान को छेड़खानी के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। दोनों के फरारी संबंधी सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को भी दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली 'उड़ान', 57 साल बाद आसमान में फिर दिखेगी रौनक! पढ़िए Muzaffarpur Airport का टेंडर

जानकारी के अनुसार कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की का ग्रिल खराब हो चुका था।शनिवार रात के करीब ढाई बजे उसी ग्रिल को दोनों कैदियों ने मिलकर तोड़ दिया और वहां से निकलकर फरार हो गए। जैसे ही दोनों कैदियों के रिम्स से फरार होने की सूचना मिली हड़कंप मच गया, बरियातू पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुट गई। शहर की नाकेबंदी कर कैदियों की तलाश शुरू की गई है। हलांकि दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पढ़िए पूरी खबर

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान( रिम्स) अस्पताल के कैदी वार्ड से दो कैदी के फरार होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर वहां से भाग गये। फरार कैदियों में गुमला निवासी अमित उरांव और हजारीबाग निवासी मशरूर आलम खान बताया जा रहा है।

अमित उरांव उग्रवादी बताया जा रहा है। अमित पर सीएलए एक्ट दर्ज है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 2:30 बजे दोनों कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ग्रिल खराब था। इसी का फायदा दोनों कैदियों ने उठाया।

गुमला जेल से उग्रवादी अमित उरांव और हजारीबाग से मशरूर आलम खान को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। दोनों का इलाज मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे। उग्रवादी अमित को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मशरूर आलम खान को हजारीबाग पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के फरार होने की सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को भी दे दी गयी है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में छात्रों की चीखे और बदहवासी... सासाराम में भीषण बस हादसा, 2 शिक्षकों की मौत, 11 छात्र घायल

थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Apple Event 2026: क्या बदल देगा नए आईफोन और मैकबुक का भविष्य?

Apple Event: टेक जगत में हलचल तेज है क्योंकि Apple ने 4 मार्च, 2026...

Surya Grahan 2026: क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

Surya Grahan 2026: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में से एक सूर्य ग्रहण का खगोलीय...

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली ‘उड़ान’, 57 साल बाद आसमान में फिर दिखेगी रौनक! पढ़िए Muzaffarpur Airport का टेंडर

Muzaffarpur Airport: सपनों को मिली जैसे परवाज़, 57 सालों की खामोशी के बाद अब...

Ravichandran Ashwin: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का पाकिस्तान पर करारा वार, बोले – 20 रन और होते तो…

Ravichandran Ashwin: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई महामुकाबले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें