spot_img

बक्सर में उपेंद्र कुशवाहा का विरोध, JDU कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, फेंके भिंडी-बैगन, लगाए Go Back के नारे

spot_img
- Advertisement -

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बक्सर पहुंचे। यहां उनकी जमकर फजीहत हुई। वह भी अपने ही कार्यकर्ताओं के हाथों। जैसे ही उपेंद्र कुशवााहा ज्योति चौक पहुंचे जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने शहर के ज्योति चौक पर ही उन्हें जदयू कार्यकर्ताओं ने ही घेर लिया। काले झंडे दिखाए। इतना ही नहीं, गो बैक के नारे भी लगाए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कुशवाहा शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित ‘सद्भावना बढ़ाओ देश बचाओ’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए बक्सर दौरे पर आए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की भी हुई।

- Advertisement -

उपेंद्र कुशवाहा के शहर में पहुंचते ही दर्जनों की संख्या कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे। कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा के काफिले को रोककर ‘गो बैक- गो बैक’ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ता पहले से ही हाथों में नारे लिखी तख्तियां और काले झंडे लेकर इंतजार कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Thakurganj Rail News: ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेल लाइन डबल होने से पूर्वोत्तर में दौड़ेगी विकास की नई ट्रेन! 916 करोड़ का बड़ा फैसला

जैसे ही उपेंद्र कुशवाहा के काफिले की गाड़ियां शहर के ज्योति चौक के पास पहुंची, पहले से इंतजार में बैठे जदयू कार्यकर्ता काला झंडा लेकर गाड़ियों के सामने आ गए। बक्सर के किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपेंद्र कुशवाहा  के आने के तय कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को पहले से ही थी। कार्यकर्ताओं ने जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की और उपेंद्र कुशवाहा वापस जाओ और उपेंद्र कुशवाहा वापस जाओ, उपेंद्र कुशवाहा गो बैक के नारे लगाना शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की और उपेंद्र कुशवाहा वापस जाओ और उपेंद्र कुशवाहा वापस जाओ, उपेंद्र कुशवाहा गो बैक के नारे लगाना शुरू कर दिया। उग्र लोगों ने कुशवाहा के काफिले की गाड़ियों पर बैगन और भिड़ी जैसे सब्जियों को फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया है। इसके चलते काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। बाद में उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उपेंद्र कुशवाहा को वहां से निकालकर किला मैदान बक्सर पहुंचाया।

संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को काला झंडा दिखाने सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। नगर थाना क्षेत्र का ज्योति चौक रणक्षेत्र में बदल गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच आलू, बैगन, गोभी भिंडी से जमकर मारपीट हुई। बक्सर जिले में पहली बार सब्जी से हो रहे मारपीट को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इससे शहर में जाम लग गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt