back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा में मुर्गी विवाद में बड़ा फसाद, तीस मुर्गी मारकर खा गया पड़ोसी, जब शिकायत करने गई महिला तो उसे जमकर पीटा, बाद में चेन्नई में रह रहे पति को इसकी जानकारी मिली, वह पहुंचा तो उसे और उसके भाई की और बचाने गए वृद्ध पिता को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। मुर्गी के मारने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में जाले रेफरल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल 70वर्षीय पिता समेत उसके तीन पुत्र की चिकित्सा रेफरल अस्पताल जाले में किया जा रहा है।
मामला कमतौल थाना क्षेत्र के मधोपट्टी बिसनपुर गांव की है। घटना के बाबत घायल वृद्ध मो. इसराइल ने बताया कि उसके घर में पाले गए मुर्गी को इसी के पड़ोसी मो. इलियास का बेटा मो. नूरानी की ओर से लगातार तीस मुर्गी को मार दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में Shiv Vivah की धूम, भव्य झांकी और जयकारों से गलमा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
इसी मामले को लेकर बीते गुरुवार को मो. इसराइल की पुतोहू इस मामले को लेकर पूछताछ करने गई थी तो मो. जब्बार का पुत्र गौहा आदि ने इनकी पुतोहू सहित घर की अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की गई।

इस घटना की खबर चेन्नई में रह रहे उनके पुत्र मो. मुमताज एवम मो. मुस्ताक को दी। अपने बीबी की पिटाई की खबर पर वह बीते शनिवार को घर आया। वहीं, रविवार की अहले सबेरे जब वह अपने पड़ोसी के यहां घटना के बाबत पूछताछ को गया तो, तेज धारदार हथियार से हमला कर दोनो भाई को घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम
जब उसे बचाने गए पिता मो. इसराइल एवम भाई इरफान गया तो उसके ऊपर भी लाठी-डंडा-तलवार-रॉड आदि से हमला कर बुरी तरह सभी को घायल कर दिया। पीड़ित जब घायलावस्था में कमतौल थाना पहुंचे तो सभी को इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल जाले भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Chirag Paswan पहुंचे संजय सरावगी के घर, शोक में डूबे परिवार को बंधाया ढांढस, कही ये बड़ी बात
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में भारत ने दिया 176 रनों का लक्ष्य!

India vs Pakistan T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! टी20 वर्ल्ड...

शनाया-आदर्श की ‘तू या मैं’ ने तीसरे दिन मचाया गर्दा? कमाई के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

Tu Ya Main News: सिनेमाई गलियारों में इन दिनों एक नई फिल्म की चर्चा...

पाकिस्तान के स्पिन जाल को ध्वस्त कर Ishan Kishan ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम इंडिया को दिलाई अहम जीत

Ishan Kishan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है, तो...

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें