back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में एक साल से नहीं हुई है पंचायत समिति की बैठक, अब होगा प्रमुख और प्रखंड प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइमस। रतनपुर पंचायत समिति सदस्य कामनी देवी की दरवाजे पर पंचायत समिति संघर्ष समिति कि बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए अहियारी दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य ललन कुमार पासवान ने  प्रखंड प्रशासन और प्रखंड प्रमुख पर योजनाओं की राशि को मनमाने ढंग से बंदरबांट कर कुछ चहेते लोगों के बीच ही बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि जाले प्रखंड प्रशासन और प्रमुख को कनून और संविधान से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष बीत रहा है लेकिन आज तक पंचायत समिति की बैठक नहीं हुई है। और योजनाओं की राशि को अपने मनमाने ढंग से बंदर-बांट कर योजनाओं मे लूट मचा रखा है। प्रमुख हर योजनाओं में कमिशन के लिए हर समय तैयार बैठा रहता हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर CHC में पहुंचा प्रशासन, Hospital Inspection मिली खामियां तो अधिकारियों ने दी बड़ी चेतावनी
जाले प्रखंड में लोकतंत्र नाम का चीज़ नहीं बच गया है। जाले में प्रखंड प्रमुख और पदाधिकारी सभी चरम सीमा लांघ गया है। पंचायत समिति कि बैठक बुलाने से भाग रहे हैं। एक वर्ष पूर्व मे बैठक हुई थी। उस बैठक से लिए गए प्रस्ताव को ठुकरा कर अपने ढंग से प्रखंड को चलाना चाहते हैं, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, कछुआ पंचायत समिति सदस्य  मो रिजवान ने कहा आज जाले में पंचायत समिति बिकास मद में करोड़ों रुपये का बंदर बाट किया जा रहा है, सभी योजनाओं कि राशि एवं सदस्यों की ओर से दिए गए योजनाओं को सार्वजानिक करने पर बल दिया।
वहीं, मुरैथा पंचायत समिति सदस्य  संजय मिश्र ने कहा पंचायती राज नियमानुसार पंचायत समिति की बैठक ससमय नही बुलाने का कारण है कि प्रमुख और प्रशासन को डर है कि  हमारी चोरी पकड़ी जाएंगी, बैठक में लिये गये प्रस्ताव को सार्वजनिक किया जाय, पंचायत समिति कि बैठक  की हेरा फेरी पर रोक लगाई जाए, और हेरा फेरी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने,सभी पंचायत प्रतिनिधियों को 10 हजार मानदेय देने कि गारन्टी किया जाय।
वहीं राढी पछमी पंचायत समिति सदस्य अनिल भंडारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रमुख और जाले पीए की मनमानी के खिलाफ़ जाले प्रखंड मुख्यालय पर 7 नवंबर को धरना प्रदर्शन कर निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।
बैठक को सुशील साह, नरेश पासवान, मुकेश कुमार साह, दीपक पंडित, राम बाबू चौधरी, राजू यादव, मिथिलेश साह, आदि पंचायत समिति सदस्यो ने भी बैठक को संबोधित किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में भारत ने दिया 176 रनों का लक्ष्य!

India vs Pakistan T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! टी20 वर्ल्ड...

शनाया-आदर्श की ‘तू या मैं’ ने तीसरे दिन मचाया गर्दा? कमाई के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

Tu Ya Main News: सिनेमाई गलियारों में इन दिनों एक नई फिल्म की चर्चा...

पाकिस्तान के स्पिन जाल को ध्वस्त कर Ishan Kishan ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम इंडिया को दिलाई अहम जीत

Ishan Kishan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है, तो...

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें