

कुशेश्वरस्थान। थाना परिसर में रविवार को थाना अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दिपावली एवं काली पूजा आपसी भाईचारे के बीच शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।
थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने काली पूजा के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता बताते हुए कहा कि बिना लाइसेंस के पूजा का आयोजन करना मना है। उन्होंने कहा कि काली पूजा सहित दिपावली एवं छठ के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर इसके संचालक के उपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। तथा डीजे को जब्त कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन धार्मिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। शराब कारोबारी, इसके सेवन करने वालों तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसे तत्वों को पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि दोनों प्रखंड में 10 स्थानों पर काली पूजा आयोजित करने के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया है। पूजा समिति के सदस्यों को कार्यक्रम के दौरान डीजे नहीं बजाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने, शराबी एवं उच्चकों पर विशेष नजर रखने तथा ऐसे तत्वों को पहचान होने पर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा।
मौके पर कुशेश्वरस्थान उत्तरी पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राम सागर चौपाल, शत्रुघ्न पासवान उर्फ जैरून पासवान, दीपक राय, रौशन राय, नंदलाल कुमार, नवीन कुमार सिंह, कालिकांत सिंह, शिवकुमार चौधरी, केशव झा सहित कई पूजा कमिटि के सदस्य उपस्थित थे।
- Advertisement -


