spot_img

Bihar Murder News: ड्राइवर की हत्या कर स्कॉर्पियो लेकर अपराधी फरार

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही मीडिल स्कूल के समीप रविवार देर रात अपराधियों ने एक स्कार्पियो चालक बड़हरिया थाना क्षेत्र के पलटु हाता गांव के महेश्वर प्रसाद की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी स्कॉर्पियो को लूटकर अपराधी फरार हो गए। महेश्वर प्रसाद की पहचान उसकी जेब में रखे ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृत चालक के घरवालों को सूचित कर दिया गया। मामले की जांच कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार महेश्वर प्रसाद भाड़े की गाड़ी चलता था । वह अक्सर सीवान रेलवे स्टेशन से ही भाड़ा बुक करता था।  महेश्वर प्रसाद के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह स्कॉर्पियो लेकर रेलवे स्टेशन गया था। जहां से अपराधियों ने भाड़ा के लिए बुक किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

आधी रात के बाद अपराधियों ने अकोल्ही मिडिल स्कूल के समीप सुनसान इलाके में चालक की हत्या कर दी तथा स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए ।सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस तथा ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए ।

वहीं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृत चालक के घरवालों ने को सूचित कर दिया गया । मामले की जांच कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना कोचिंग विवाद: खान सर की गिरफ्तारी पर आज कोर्ट में बड़ा फैसला! पुलिस का चौंकाने वाला दावा, पेश करेगी ‘ डायरी ‘

Bihar Coaching Controversy: पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई होगी। पुलिस कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश करेगी, जिसके#BiharCoachingControversy,#FaisalKhanNews,#PatnaCrime

‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

Patna Gangrape: पटना में दो डांसर बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक समारोह के बहाने बुलाकर 13 लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।#PatnaGangrape,#BiharCrime,#Naubatpur

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident