back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा में बोलेरो ट्रक ले उड़े अपराधी, दरवाजे पर लगाकर सोने गए रंजीत सिंह, सुबह मिला गायब

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब दरवाजे से बेलौरो पिकअप ट्रक की चोरी करना शुरू कर दिया है।

बीते गुरुवार को जोगियारा खरुवा टोला के स्व. राजकुमार सिंह के संजीव कुमार सिंह रंजीत सिंह के दरवाजा परिसर में खड़ी बोलेरो पिकअप ट्रक निबंधन संख्या बीआर 07 जीए 4230 नंबर की गाड़ी की चोरी हो गई।
इस आलोक में रंजीत कुमार सिंह के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है की ट्रक चालक रोज की तरह शाम 6 बजे गाड़ी खरी कर गाड़ी की चाभी घर में देकर अपने घर चला गया,परिवार के सभी लोग रात्रि 10बजे तक अपने दरवाजा पर थे।
सभी लोग घर में सोने चले गए। सवेरे उठने पर गाड़ी अपनी जगह पर नहीं थी। गाड़ी चोरी चली गई थी। गाड़ी की खोज में आसपास क्षेत्र के साथ दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली आदि के क्षेत्रों में गाड़ी की खोज में बहुत दूर दूर तक खोज करते रहे,लेकिन पता नहीं लगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बेनीपुर में परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल-स्मार्ट वॉच पर पाबंदी, जान लें ये सख्त नियम
जानकारी के अनुसार, लगातार बाइक की चोरी की घटना हो रही थी। जाले पुलिस ने चोरी गए तीन बाइक के साथ तीन संदिग्ध को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

फिर चोर ने पुलिस को चुनौती देते हुए बेलौरो ट्रक की चोरी कर है। थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस पदाधिकारी लगातार प्रयासरत है। जल्द सुखद परिणाम मिलने की संभावना है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महासंग्राम में भारत ने दिया 176 रनों का लक्ष्य!

India vs Pakistan T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! टी20 वर्ल्ड...

शनाया-आदर्श की ‘तू या मैं’ ने तीसरे दिन मचाया गर्दा? कमाई के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

Tu Ya Main News: सिनेमाई गलियारों में इन दिनों एक नई फिल्म की चर्चा...

पाकिस्तान के स्पिन जाल को ध्वस्त कर Ishan Kishan ने खेली ताबड़तोड़ पारी, टीम इंडिया को दिलाई अहम जीत

Ishan Kishan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मुकाबला होता है, तो...

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें