back to top
26 जुलाई, 2024
spot_img

दरभंगा में भूमि विवाद की तहकीकात करने पहुंची पुलिस पर महिला और पुरुषों ने किया हमला, 2 पुलिस पदाधिकारी, 2 महिला सिपाही, 1 हवलदार समेत पुलिस का चालक जख्मी, तनाव

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। भूमि विवाद के मामले में तहकीकात करने कहुआ जगदीशपुर पहुंची पुलिस दल पर विपक्षीगण हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिस पदाधिकारी, एक हवलदार, दो महिला सिपाही एवं पुलिस वाहन के प्राइवेट चालक जख्मी हो गए।

इस क्रम में पुलिस ने मौके से भाग रहे दो महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना ले आई। सभी जख्मी पुलिस कर्मियों का इलाज सीएचसी में कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि इन सभी को इंटर्नल चोट लगी है।

घटना बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ पंंचायत अन्तर्गत जगदीशपुर की है। जहां रामसेवक महतो और सुरेश महतो के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है जो न्यायालय में लंबित रहने के बाद भी सुरेश महतो की ओर से उक्त भूमि पर कार्य किया जा रहा था।

इकी लिखित शिकायत एक पक्ष के रामसेवक महतो द्वारा थाना मे दिया गया। थानाध्यक्ष एस एन सारंग के निर्देश पर ग्शती दल के साथ थाना से एस आई वृज बिहारी राय, पीएसआई मनीष कुमार दलबल के साथ विवादित स्थल पहुंचे। महाल के चोकिदार प्रेम कुमार की ओर से दोनों पक्ष को बुला कर विवाद के कारणों का तहकीकात करते हुए न्यायालय के निर्णय आने तक भूमि पर शांति कायम रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों ने दिया।

इसी दौरान द्वितीय पक्ष के सुरेश महतो पक्ष के महिला, पुरुषों ने आक्रोश में आकर अचानक पुलिस दल पर हमला बोल दिया। जिसमें पुअनि वृज बिहारी राय,पीएस आई मनीष कुमार, हवलदार रामलगन चौधरी, महिला सिपाही सविता कुमारी, पम्मी कुमारी तथा पुलिस वाहन के प्राइवेट चालक विजय कुमार पासवान को चोटें आई।

पीएस आई मनीष कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते पुलिस टीम पर हमला करने वाले  सुरेश महतो की पत्नी सिकील देवी, भोला महतो की पत्नी पूजा देवी को अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। शेष बचे अनामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दिया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga-Sakari NH 27 पर बस को बचाने में पलटा 16 चक्का ट्रक! घंटों जाम

NH 27 पर पलटा 16 चक्का ट्रक! तेज रफ्तार में बस को बचाने के...

Darbhanga में बेटी से अश्लील हरकत का विरोध करना पड़ा महंगा! कपड़े फाड़े, गहना-पैसे लूटे, मां को पीटा, धमकी

दरभंगा में बेटी पर भद्दी टिप्पणी का विरोध करना पड़ा महंगा! कपड़े फाड़े, गहना...

Madhya Pradesh से आईं, जाले में दिखी महिला कार्यकर्ताओं की जनकल्याणकारी सहभागिता

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। जाले दक्षिणी पंचायत के हाट परिसर में शुक्रवार को "महिला...

Bagni Halt : सपना हुआ साकार! बैगनी हॉल्ट पर अब रुकेगी ट्रेन – Darbhanga के लिए ऐतिहासिक दिन

दरभंगा रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि: बैगनी हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की मिली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें