spot_img

Chapra  मोबाइल विवाद में चली कई राउंड गोलियां, ग्रामीणों ने पकड़कर अपराधियों को पीटा   – Deshaj Times #BiharNews #Bihar #Darbhanga

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

[ad_1]

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40
Chapra  मोबाइल विवाद में चली कई राउंड गोलियां, ग्रामीणों ने पकड़कर अपराधियों को पीटा

बिहार न्यूज़ डेस्क, छपरा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इसकी ताजा बानगी रविवार को देखने को मिली जब अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया. मामला पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव का बताया जा रहा है. घायलों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहो निवासी रोशन कुमार (12 वर्ष) पिता पवन पासवान और संतोष कुमार (18 वर्ष) पिता दिनेश पासवान के रूप में हुई है.

- Advertisement -

पानापुर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फायरिंग के बाद सुबह अफरातफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने अपराधियों की पिटाई कर दी.
गोली मार कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद अपराधियों को बांध कर पीटा गया. हथियार के साथ पकड़े गए अपराधियों की पहचान सूरज राय पिता नंदलाल राय निवासी भोरहो और आदर्श सिंह पिता सरोज सिंह निवासी तरैया के रूप में की जा रही है. युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व पानापुर नहर में मढ़ौरा निवासी एक युवक का मोबाइल लूट लिया गया था. जो 7 दिन पहले जेल से बाहर आए थे। इसी घटना में तीनों अपराधी पुलिस का नाम लेने का आरोप लगाते हुए उक्त युवक की हत्या करने के उद्देश्य से भोरहा गांव पहुंचे थे. बताया जाता है कि बहस के बाद अपराधियों ने तेजी से फायरिंग शुरू कर दी. रोशन के कंधे के बायीं ओर और बायीं हथेली में चोट लगी है। जबकि संतोष के कंधे में गोली लगी है।

छपरा न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story



[ad_2]

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चलती बस बनी आग का गोला! मुजफ्फरपुर NH-77 पर 30+ यात्रियों की सांसें अटकीं, फिर जो हुआ…

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर में शनिवार दोपहर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH-77 पर एक चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान पर बन आई थी। स्थानीय ल#MuzaffarpurNews,#BiharBusFire,#NH77

गया में वोटर लिस्ट पर बड़ा एक्शन: 18+ वालों का नाम जुड़ेगा, मृतकों का हटेगा!

Bihar Voter List: बिहार के गया जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। मानपुर प्रखंड में बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 18 वर्ष के युवाओं के नाम जोड#BiharVoterList,#GayaNews,#BLOTraining

बड़ी खबर: 1 दिसंबर से बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, जानें अब कितने का मिलेगा 1 लीटर

Bihar Sudha Milk Price: बिहार में 1 दिसंबर से सुधा दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी। कॉम्फेड ने उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला दिया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड#SudhaMilkPrice,#BiharNews,#MilkPriceHike

अनुराग ठाकुर का राहुल-तेजस्वी पर सबसे बड़ा वार! बिहार में कहा- ‘ये हैं परिवारवाद के नाकाम शहजादे’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार के आरा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दोनों को 'परिवारवाद के नाकाम शहजादे' और 'महिला विरोधी#BiharPolitics,#AnuragThakur,#RahulTejashwi