spot_img

7 फर्जी शिक्षकों का होगा नियोजन रद, बैकलॉग में नियोजन का भांडाफोड़, DEO के आदेश से मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
डीईओ ने पंचायत सचिवों को दिए एक सप्ताह के अंदर प्रखंड के 7 फर्जी शिक्षकों का नियोजन रद्द करने के निर्देश, हड़कंप
मामला प्रखंड के ग्राम पंचायत राज साहर दक्षिण, पिहवाड़ा, उत्तरा पंचायत का
इनलोगों के पद रिक्ति नहीं रहने के बाद भी बैकलॉग में किया गया था नियोजन

- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने साहर दक्षिण, पिहवाड़ा एवं उत्तरा पंचायत के पंचायत सचिव सह इन पंचायत नियोजन इकाई सचिव को पत्र भेजकर 7 शिक्षकों के नियोजन को अवैध बताते हुए एक सप्ताह के अंदर इनलोगों का नियोजन रद्द करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निरस्त करते हुए कृत कार्रवाई प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

क्या है मामला

- Advertisement -

पंचायत सचिवों को प्रेषित पत्र में डीईओ चौधरी ने कहा है कि मधवापुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज साहर दक्षिण में वर्ष 2008 -10 में सिर्फ पांच रिक्ति प्राप्त हुआ था। जिसके विरुद्ध संजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, फेकन दास, मणिमाला कुमारी एवं राज कुमार यादव का नियोजन किया गया था।

जबकि, इसके अतिरिक्त आपके पंचायत में राजेश कुमार, रंजीत कुमार एवं पुष्पा कुमारी की ओर से 2008 -10 में नियोजन किए जाने का दावा किया जा रहा है। जो,पूर्णतः अवैध है। इसीलिये बीईओ अवधेश कुमार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अवैध रूप से नियोजित शिक्षक राजेश कुमार, रंजीत कुमार नया प्राथमिक विद्यालय कुट्टी टोल, मोती टोल लोमा एवं पुष्पा कुमारी नया प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर टोल साहर का नियोजन एक सप्ताह के अंदर विभाग की ओर से अधिसूचित नियमावली में निहित प्रावधान के तहत निरस्त करते हुए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत राज पिहवाड़ा में भी वर्ष 2008 -10 में विभिन्न कोटि में पांच रिक्ति थी। जिसके विरुद्ध विनोद कुमार, प्रेम लता कुमारी, अर्चना कुमारी, रंजू कुमारी, मीना कुमारी, आनंद कुमार सिंह, रोहित कुमार मंडल एवं ब्रजकिशोर ठाकुर का नियोजन किया गया था। इसके अतिरिक्त उक्त पंचायत अंतर्गत हीरा सिंह एवं मुन्नी कुमारी के द्वारा वर्ष 2008 -10 में नियोजन किए जाने का दावा किया जा रहा है, जो अवैद्य है।

बीईओ मधवापुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ ने अवैध रूप से नियोजित शिक्षक हीरा सिंह एवं मुन्नी कुमारी प्राथमिक विद्यालय बैंगरा कन्या का नियोजन विभागीय अधिसूचित नियमावली में निहित प्रावधान के तहत निरस्त करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी और मोतिहारी के अपराधियों से Noida Police की Encounter, सूरजपुर में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

वहीं, ग्राम पंचायत राज उत्तरा में वर्ष 2008 -10 में सिर्फ दो रिक्ति थी। जिसके विरुद्ध मो.सरफराज अहमद एवं सविता कुमारी का नियोजन किया गया था। इसके अतिरिक्त उक्त पंचायत अंतर्गत शंभु प्रसाद एवं संजीव कुमार के द्वारा इसी वर्ष में नियोजन करने का दावा किया जा रहा है। जो, पूर्णतः अवैध है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani BIG News: मधुबनी के 2 माह की बच्ची समेत 11 लोग हरियाणा LPG Cylinder Blast में झुलसे, पढ़िए... सिलेंडर से गैस ट्रांसफर करना बना काल

डीईओ चौधरी ने बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर अवैद्य रूप से नियोजित शंभु प्रसाद नया प्राथमिक विद्यालय उत्तरवारी टोल उत्तरा एवं संजीव कुमार नया प्राथमिक विद्यालय गनसारा टोल उत्तरा का नियोजन एक सप्ताह के अंदर विभागीय अधिसूचित नियमावली में निहित प्रावधान के तहत निरस्त करते हुए कृत कार्रवाई प्रतिवेदित करने के निदेश पंचायत सचिव को दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी और मोतिहारी के अपराधियों से Noida Police की Encounter, सूरजपुर में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

डीईओ चौधरी के इस कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से बैक लॉग एवं बैकडोर से नियोजित शिक्षकों में हड़कंप मची हुई है। हालांकि, देखना यह है कि डीईओ के इस निदेश का संबंधित पंचायत सचिवों पर क्या असर होता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, फिरोजपुर-झंझारपुर रूट पर मिलेगी बड़ी राहत

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं और...

Darbhanga Education Review: DM ने दिए शिक्षा में सुधार के कड़े निर्देश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Darbhanga Education Review: दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद तेज...

भागलपुर में Wheat Crop Cutting: डीएम ने बताया फसल का हाल, बारिश के बाद भी अच्छी है उपज

Wheat Crop Cutting: भागलपुर के खेतों से एक अहम खबर सामने आई है, जहां...