
मुख्य बातें
कमला यात्रा के दौरान जल संसाधन मंत्री दोनों तटबंध का 26 एवं 27 अक्टूबर को करेंगे निरीक्षण
रिवर फ्रंट की होगी व्यवस्था आराम से ठहर सकेंगे लोग
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। आगामी 26 एवं 27 अक्टूबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा कमला यात्रा पर निकलने वाले हैं। अपनी कमला यात्रा मंत्री श्री झा बाबूबरही के पिपराघाट से शुरू करेंगे। इस दौरान मंत्री के साथ विभाग के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
मंत्री श्री झा अड़रिया गांव स्थित अपने आवास पर मीडिया को बताया कि कमला के दोनों तटबंध पर पक्की सड़क बन जाने से बाढ़ के खतरे से लोगों को निजात मिलेगा। बाढ़ के कारण लोगों को जानमाल का काफी नुकसान उठाना पड़ता था।
उन्होंने कहा की कमला नदी कि उडाही की जरूरत है। इसके लिए कमला नदी का निविदा होगा। पहले जहां अवैध रूप से बालू ढोया जाता था। अब जिला प्रशासन द्वारा टेंडर निकाल कर यह काम करवाया जाएगा। जिससे एक तरफ जहां नदियों का गाद निकल जाएगा वहीं दूसरी तरफ सरकार के राजस्व में इजाफा होगा। उन्होंने कमला नदी के उड़ाही की जरूरत पर बल दिया।उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट की भी व्यवस्था की जाएगी। जहां लोग आराम से ठहर सकते हैं।






