
मुख्य बातें
स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के उच्चैठ में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से आक्रोशित भीड़ ने उच्चैठ हाट के निकट बेनीपट्टी बसबरिया मार्ग को जामकर जमकर विरोध जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार की शाम उच्चैठ बाजार के निकट से इंदल कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।जिससे आक्रोशित भीड़ ने बेनीपट्टी-बसबरिया सड़क को उच्चैठ हाट के निकट जाम कर दिया।
कुछ लोगों ने उत्पाद विभाग पर शराब माफिया को नही पकड़ने और कुछ लोगों ने ताड़ी पीते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।जाम के कारण राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी समय प्रतीक्षा करना पड़ा।
साथ ही कई बाइक चालक उच्चैठ कॉलेज के निकट भट्ठा होकर डीहुलीशेर होते हुए बेनीपट्टी मुख्यालय तक पहुंच सके।इधर, सड़क जाम की सूचना पर बेनीपट्टी के पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद दल बल के साथ उच्चैठ पहुंच लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।






