
देशज टाइम्स ब्यूरो। कालीपूजा और छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर बिहार में अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई है।
एडीजी मुख्यालय ने 2019बेच के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों /प्रारक्ष अवर निरीक्षकों (परिचारी )को व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु कई जिलों में भेजने की तैयारी की है। इस प्रशिक्षण के दौरान पेत्रीक जिला /रेल जिला कही भी उन्हें आठ दिनों के लिये प्रतिनियुक्ति किया गया है ताकि उन्हें डयूटी के दौरान व्यवहारिक ज्ञान हो सके।
उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि निर्धारित अवधि के पश्चात अविलंब संस्थागत प्रशिक्षण हेतु पुनः बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में योगदान करना है। एडीजी मुख्यालय ने इस बाबत राज्य के सभी आईजी ,डीआईजी ,एसएसपी ,एसपी को अवगत करा दिया है।
इससे पूर्व भी इन प्रशिक्षु पुअनि को दुर्गापूजा के दौरान कई जिलों में प्रतिनियुक्ति किया गया था। इन सभी की कार्य कुशलता बेहतर थी। कई जिला के एसपी /एसएसपी ने शांति पूर्वक दुर्गा पूजा पर्व मनाएं जाने पर इन सभी को प्रसस्त्रि पत्र दिया था ताकि इनका हौसला बना रहें।







