spot_img

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दरभंगा के सिंहवाड़ा से जहां, सचिव का आर्मी अभ्यर्थी से घुस मांगने का Video Viral, …और फिर @#%%$#$@ वायरल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखण्ड की भवानीपुर पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा आर्मी अभ्यर्थियों छात्रों से पैड बनाने के नाम पर प्रति पैड 200 रुपये मांग की जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इतना ही नही वीडियो में ग्राम कचहरी सचिव गाली गलौज करते हुए भी दिख रहे हैं।

- Advertisement -

 

वायरल वीडियो में ग्राम कचहरी सचिव दिनेश कुमार साह बताए जा रहे हैं। उनके साथ गमछा लपेटकर बैठे व्यक्ति सरपंच पति उपेंद्र साह बताए जा रहे हैं।

 

अभ्यर्थियों के मुताबिक नाम एवं पता का सत्यापन के लिए ग्राम कचहरी से एक प्रमाण पत्र बनाकर विभाग में दिया जाता है। जिसको सरपंच के लेटर पैड पर बनाने का काम कचहरी सचिव करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: प्रेम कहानी में एक लड़का होता है... महिला होमगार्ड, लखीसराय से ट्रेनिंग कर लौटी, फिर अगले दिन... महिला जवान लापता!

 

सरपंच की शह पर खुलेआम लेटर पेड लिखने के लिए एक आर्मी की तैयार कर रहे अभ्यर्थी से रिश्वत मांगी जा रही है।

 

रिश्वत नही देने की बात पर सचिव अभ्यर्थी को धमकाने और दरोगा को भी गाली देते हुए कह रहा है कि दारोगा भी तो घूस लेता है।

 

साथ ही वह कह रहा है कि आईजी, एसपी जिसके यहां जाना है जाओ हम तो पैसा लेंगे ही।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा सोना लूट: बड़ी कामयाबी! 2 करोड़ की डकैती में 12 गिरफ्तार, 'लाइनर' और माल छुपाने वाली महिला भी दबोची

 

हालांकि अभ्यर्थी कह रहा है कि वह स्टूडेंट है पैसा कहां से लाएगा आपको 50 रुपया दे देंगे बना दीजिये उसके बावजूद ग्राम कचहरी सचिव दबंगता पूर्वक घूस मांग रहा है।

 

पूरे वीडियो में सचिव के बगल में बैठे सरपंच पति सचिव को कुछ नही कह रहे हैं जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि वसूली के गोरखधंधा में उनकी भी मौन सहमति है।

 

पंचायत के कई युवाओं का कहना है कि हम लोग जब भी पासपोर्ट व किसी अन्य काम के लिए लेटर पेड लिखवाने जाते हैं तो भवानीपुर सरपंच चन्द्रकला देवी के पति एंव उनका पुत्र तथा कचहरी सचिव दिनेश कुमार साह मनमाना पैसा मांगते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सरकारी कामकाज ठप, हड़ताल और कर्मचारियों की कमी से दरभंगा में चरमराई व्यवस्था

 

जब हम लोग पैसा देने से मना करते हैं तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि साप्ताहिक ग्राम कचहरी के आयोजन में भी पंचायत के नाम पर ग्राम कचहरी सचिव एंव सरपंच की मिलीभगत से वसूली का खेल हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...

Tejas Scientist मानस बिहारी वर्मा: वो शख्सियत जिसने मिथिला का मान बढ़ाया!

Tejas Scientist: देश को स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' देने में अहम भूमिका निभाने वाले...

पुनहद में शिक्षकों को दिया गया HPV वैक्सीन का प्रशिक्षण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम तेज

HPV Vaccine: बिहार के पुनहद प्रखंड में अब लड़कियों के स्वास्थ्य को लेकर एक...