spot_img

Darbhanga News: Junior Electrical Engineer के साथ मारपीट, 9 के खिलाफ FIR दर्ज

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। कनीय विद्युत अभियंता ,विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल सूरज कुमार ने कमतौल बाजार के नौ नामजदों के विरूद्ध मारपीट,लूटपाट, जाति सूचक गालियां देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा कर ,एक प्राथमिकी ,कमतौल थाना में दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते मंगलवार के अपराह्न विभाग के कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार ,सहायक विद्युत अभियंता जीकेश कुमार , जे ई जाले शशि शेखर सिंह ,सुपरवाइजर प्रकाश कुमार व मानव बलों की उपस्थिति में वादी ने कमतौल बाजार के बड़े विद्युत बकायेदारों के घरेलू एवम् वाणिज्यिक परिसर से विद्युत संबंध विच्छेद कराया ।
विद्युत संबंध विच्छेद होने के बाद विभागीय वरीय पदाधिकारी वापस अपने गंतव्य की ओर चले गए एवम् वादी स्थानीय रूरल रेवन्यू फ्रेंचाइजी प्रीति कुमारी के राजस्व संग्रहक काउंटर पर बैठ कर विभागीय कार्य योजना बना रहे थे कि कमतौल बाजार के धर्मेंद्र प्रसाद,शिवनाथ प्रसाद,हरिओम कुमार उर्फ गोलू,धीरज कुमार,दीपक कुमार,अमित कुमार प्रसाद,अमर प्रसाद,बबलू कुमार एवम् मुकेश कुमार प्रसाद ने नाजायज मजमा बना कर मानव बल मनीष कुमार से  विच्छेदित संबंध में जबरन विद्युत सेवा बहाल करवा ली।
जिसका विरोध वादी ने किया तो नामजदों ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर कपड़ा फार डाला एवम् गले से 20 ग्राम सोने की चेन व विद्युत राजस्व संग्रह का 53060 रुपए लूट कर कार्य योजना के आवश्यक कागजात छीन कर ,फाड़ डाला  है ।
              कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि स0 अ0 नि0 गोपाल कुमार गुप्ता को अनुसंधानक बनाया गया है ।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...