back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, सूखाग्रस्त प्रत्येक किसानों को छठ से पहले खाते में मिलेंगे 3500 कैश

spot_img
- Advertisement -

बिहार के किसानों को रबी फसल से पहले मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश ने शनिवार को सूखाग्रस्त जिले के प्रत्येक किसानों के खाते में 3500 रुपये स्थानांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में सूखे की मार से इस साल भी किसानों को परेशानी हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग और हेलीकॉप्टर से राज्य में बारिश और सूखे के हालात का जायजा लिया। राज्य भर में किए गए आकलन और समीक्षा के बाद 11 जिलों को सूखा प्रभावित पाया गया। इन जिलों के 96 प्रखंड केयर 937 पंचायत सूखा प्रभावित घोषित किए गए। इन सभी चयनित पंचायतों के प्रत्येक परिवार को सहायता राशि दी जा रही है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि इस साल सूखे की मार झेल रहे किसानों की सहायता के लिए प्रति परिवार 3500 रुपये की राशि छठ से पहले किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। इसकी घोषणा धनतेरस के अवसर पर सीएम ने की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 500 करोड़ों रुपये जिलों को भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान रिमोट से राशि सभी जिलों को भेजा। इससे पहले सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीएम से एक एक कर बात की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Civil List: बिहार के No 1 अधिकारी कौन! आ गया Bihar Civil List 2026, जानें कौन-कौन हैं शीर्ष पर

नीतीश कुमार ने जिलाधिकारियों को कहा छठ पर्व से पहले हर हाल में किसानों तक यह राशि पहुंचा दी जाए। इसमें और जितने रुपये की आवश्यकता होगी वह दिया जाएगा। फिलहाल वित्त मंत्रालय ने 500 करोड़ की स्वीकृति दी है। सीएम ने यह रुपये जिलों को भेज दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को सूखा राहत के वितरण की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज से ही इसकी शुरुआत कर दें।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय चौधरी, चीफ सेक्रेटरी आमिर सुबहानी के अलावे कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वीवो X300 अल्ट्रा: भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च का इंतजार

Smartphone Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो अपने फ्लैगशिप X300 अल्ट्रा और X300s मॉडल्स के...

Hyundai Verna बनाम Skoda Slavia: कौन सी सेडान है बेहतर विकल्प?

Hyundai Verna: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मुकाबला पहले से कहीं...

IPL 2026 से पहले ही जडेजा और वैभव की भिड़ंत ने मचाया धमाल!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग...

IPL 2026: जडेजा और वैभव की जयपुर में भिड़ंत, वीडियो देख फैंस हुए हैरान!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए! आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें