back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

मधुबनी से बड़ी खबर, गाड़ा टोल एनएच 57 पानी के गड्ढे से मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ा टोल एनएच 57 की घटना
फोटो : एनएच 57 गाड़ा टोल के निकट जुटी लोगों की भीड़

- Advertisement -

फुलपरास, मधुबनी देशज टाइम्स। फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव के समीप एनएच 57 के किनारे पानी के गड्ढे से 55 वर्षीय एक अधेड़ का शव शनिवार अहले सुबह लोगों को मिला। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के सांगी गांव निवासी राजगीर महाराज के 55 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र महाराज उर्फ मुरारी के रूप में की गई। शव मिलते ही चारों तरफ आग की तरह फैल गई।

- Advertisement -

सभी लोग शव को देखने घटनास्थल पर पहुंच गए। जिससे एनएच पर जाम जैसी स्थिति बन गई। शव मिलने की सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सह पुनि ललन प्रसाद चौधरी ने अपने दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दे दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' से गैस ब्लैक मार्केटियर सन्न, 120 ठिकानों पर एक साथ RAID

जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार शर्मा घटना की जांच करने पहुंचे और लोगों से पूछताछ करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। शीघ्र ही हत्यारे का पता लगाकर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इधर हत्या की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वीवो X300 अल्ट्रा: भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च का इंतजार

Smartphone Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो अपने फ्लैगशिप X300 अल्ट्रा और X300s मॉडल्स के...

Hyundai Verna बनाम Skoda Slavia: कौन सी सेडान है बेहतर विकल्प?

Hyundai Verna: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मुकाबला पहले से कहीं...

IPL 2026 से पहले ही जडेजा और वैभव की भिड़ंत ने मचाया धमाल!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग...

IPL 2026: जडेजा और वैभव की जयपुर में भिड़ंत, वीडियो देख फैंस हुए हैरान!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए! आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें